India News ( इंडिया न्यूज ) Bihar Civil Court Fire: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पटना के सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर फटने से चारो तरफ भगदड़ मच गई है। ये घटना दोपहर के 1 बजे की बताई जा रही है। कोर्ट के गेट पर यह हादासा पेश आया है। चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।
बुधवार 13 मार्च को दोपहर के एक बजे सिविल कोर्ट के गेट पर ट्रांसफॉर्मर फटने से एक वकील की मौत हो गई। जबकि 6 से सात लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय कोर्ट परिसर में चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
वहीं हादसे में मरने वाले व्यक्ति का पहचान देवेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं एक वकील हरि प्रसाद घायल हैं, उनके मुंशी भी झुलसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो लोगों की हालत काफी गंभीर है। वहीं छह से सात लोगों कीे घायल होने की खबर है।
घटना के बाद सभी घायल लोगों का आनन-फानन में उलाज के लिए अस्पातल पहुंचाया गया है। वहीं सिविल कोर्ट के वकील हादसे से नाराज होकर हंगामा करने लगे हैं और धरना पर बैठ गए हैं। वकीलों की तरफ से जिला जज, जीएम और सेक्रेट्री पर FIR करने की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि इन्होंने गलत रिपोर्ट दी है, हमलोगों के बैठने के लिए अंदर जगह नही है। अगर उनके द्वारा सही रिपोर्ट दी जाती तो यह हादसा नहीं होता।
Also Read: Loksabha Election 2024: पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, बोले वादा करूंगा पूर