India News Bihar (इंडिया न्यूज),Loksabha Election 2024:बिहार में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लालू यादव की पार्टी (RJD) को एक के बाद एक तगड़े झटके लग रहे हैं। बता दें, बीते शुक्रवार पहले राजद के राज्यसभा के पूर्व सांसद अशफाक करीम ने अपना इस्तीफा दे दिया। वहीं शनिवार (13 अप्रैल) पार्टी का एक और विकेट गिर गया। अब जानकारी सामने निकलकर आ रही है कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बृशिण पटेल ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है।
बता दें, प्रदेश उपाध्य्क्ष पद छोड़ते हुए बृशिण पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को एक लेटर लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि प्रिय जदगा बाबू मैंने महसूस किया है कि पार्टी को शीर्ष नेतृत्व को समर्पित कार्यकर्ता, पार्टी को सींचने वालों की कोई जरुरत नहीं है और नाहीं इस पार्टी को सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव में कोई आस्था है। अंततः.मैं बहुत दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।
बता दें, इससे पहले बीते शुक्रवार को पूर्व राज्यसभा सासंद अशफाक करीम ने राजद से इस्तीफा दे दिया है।अशफाक करीम ने राजद सुप्रीमों लालू यादव को पत्र लिखकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। पत्र में अशफाक ने लालू यादव पर मुसलमानों का हक मारने का आरोप लगाया था।
Also Read: