होम / Bihar Crime: झांसा देकर 3 साल तक युवक बनाता रहा संबंध, हैरान कर देगा ये मामला

Bihar Crime: झांसा देकर 3 साल तक युवक बनाता रहा संबंध, हैरान कर देगा ये मामला

• LAST UPDATED : April 26, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Bihar Crime: बिहार के नवादा से एक हैरान क देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यौन शोषण करने के मामले में 25 वर्षीय संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी स्थानीय थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि युवक ने एक नर्स को शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया है।

क्या है मामला

स्थानीय थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने नालंदा जिले के बिहारशरीफ में एक अस्पताल में कंपाउंडर का काम सीखाने के दौरान एक नर्स से लगातार तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। फिलहाल 25 वर्षीय आरोपी संजीव कुमार को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं जब युवती ने आरोपी से शादी के बारे में पूछा तो उसने सीधा मना कर दिया। फिर युवती ने इस मामले की शिकायत 25 अप्रैल को पकरीबरावां थाना में दर्ज कराई।

देवी बिगहा हत्याकांड में एक गिरफ्तार

वहीं देवी बिगहा गांव में 24 अप्रैल को हुए ब्रह्मदेव यादव हत्याकांड ममाले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। जिसमें एक आरोपी को रात के करीब 12 बजे गिरफ्तार किया। उसे बालू से लदे एक ट्रक से हिरासत में लिया गया।

Also Read: Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: बिहार में 5 सीटों पर खत्म हुई वोटिंग, इतना रहा वोट प्रतीशत

Also Read: Bihar Lok Sabha Election 2024: रोहिणी आचार्य के खिलाफ लालू यादव ने दाखिल किया नामांकन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox