होम / Bihar News: बिहार में आज से तीन दिवसीय नागी पक्षी महोत्सव का आयोजन

Bihar News: बिहार में आज से तीन दिवसीय नागी पक्षी महोत्सव का आयोजन

• LAST UPDATED : February 17, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Bihar News: बिहार वन और पर्यावरण विभाग आज से तीन दिवसीय नागी पक्षी महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इस बात की जानकारी वन विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी ने दी है। उन्होंने बताया कि पक्षियों पर सफल अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला क बाद राज्य सरकार बिहार के जमुई में नागी महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है।

Bihar News: पक्षी के प्रति जागरूक करना

उन्होंने आगे कहा इस महोत्सव का उद्देश्य पक्षी सरंक्षण को बढ़ावा देना है और लोगों को प्रवासी पक्षियों के बारे में शिक्षित करना है। इस आयोजन का असल मकसद लोगों को इन प्रवासी पक्षियों के प्रति जागरूक करना है। अगर ये पक्षि दुलर्भ हो जाते हैं तो इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वे यहां आकर लगभग ढाई महीने रहते हैं । इसी वजह से यह बहुत ही मजबूत इको-पर्यटन स्थल है।

रोजगार के मिलेंगे अवसर

उन्होंने कहा इसे हमारा लाभ यह होगा कि लोगों को पक्षियों और उनके संरक्षण के बारे में पता चलेगा। दूसरा लाभ यह होगा कि इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। वे फोटोग्राफर या पर्यटकों के लिए एक मार्गदर्शक रूप से काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा पक्षियों के अवैध शिकार और तस्करी पर भी रोक लगाने के लिए पहल किया जा रहा है।

Also Read: Lok Sabha Election 2024: बिहार में कितनी सीटों पर लड़ेगी AIMIM? लोकसभा चुनाव को लेकर ओवैसी का बड़ा बयान

Also Read: Bharat Jodo Nyay Yatra: सासाराम में राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना, राम मंदिर पर भी खुल कर कही बात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox