India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार के जहानाबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जिसमें एक युवक ने एक बुजुर्ग महिला को पीट-पीट कर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि युवक का अवैध संबंध महिला की बहू के साथ था। जिसका विरोध बुजुर्ग महिला ने किया था। आरोपी पेशे से चौकीदार है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला के शव को अपने कब्जे में लिया। महिला की पहचान जिया मनी देवी (65) के नाम से हुई है।
जानकारी के मुताबिक एक और हैरान करने वाली भारतीय सामने आई है कि आरोपी महिला का अपना भतीजा है। आरोपी अवैध संबंध अपने ही चचेरे भाई की बीवी यानी उसकी भाभी के साथ चल रहा था, इसके बारे में बुजुर्ग महिला को खबर पड़ गई थी और उन्होंने इसका विरोध किया। इसी बात से क्रोधित भतीजे ने अपनी ही चाची को मार दिया। घटना की सूचना परिजन को मिलने मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चौकीदार छिप–छिप कर महिला की बहू को पैसे भी दिया करता था। फिलहाल आरोपी फरार है पर DSP संजीव कुमार ने कहा की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है और इस बात का आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी चौकीदार पुलिस के गिरफ्त में होगा।
Read more: