India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने एक एप जारी किया है, जिसका नाम “इलेक्शन मित्र एप” है। इस ऐप के द्वारा हम पोलिंग बूथों की जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनका हल जान सकते है। चुनाव से जुड़ी हो या पोलिंग से जुड़ी कोई जानकारी, इस ऐप पर हमें सब मिल सकेगी। बिहार के राजधानी पटना के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री हर श्रीनिवास ने जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ऐप को जारी करने का निर्णय लिया था। राजधानी के प्रशासन के द्वारा इस कदम कान शुभारंभ रविवार को हुआ। इलेक्शन मित्र एप आप गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। पोलिंग बूथ से जुड़ी हर जानकारी जान सकते है। इस ऐप पर मतदान केंद्र की जानकारी, केंद्रों का रास्ता, हर केंद्र में उपलब्ध कराई गई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी हुई है। इस ऐप के लिए जिला प्रशासन ने एक व्हाट्सएप चैट नंबर भी जारी किया है जो है–7480888493। जहां पर आप “Hi” लिख कर चैट शुरू कर सकते है और मतदान से जुड़ी किसी नहीं जानकारी को प्राप्त कर सकते है। इस एप को जारी करने का एक ही लक्ष्य है की मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाए ताकि उन्हें उनके उठाए कदमों की जानकारी हो। इस ऐप पर किसी भी जानकारी तक पहुंचना काफी सराहनीय है।
Read More:Chirag Paswan ने राहुल गांधी पर किया अटैक, कहा- ‘कांग्रेस ने बिहार और बिहारी को अनदेखा किया है’
मतदाता इसका ऐप और चैटबोट के द्वार भी अपनी जानकारी के लिए पहल कर सकते है। इस ऐप को इस्तेमाल करने से मतदाता समय के अनुसार मतदान केंद्र पहुंच सकेंगे एवं केंद्रों की जानकारी भी समय के अनुसार लेते रहेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें अपने इस निर्णय पर पूरा विश्वास है कि इस एप्लीकेशन से लोगों को काफी सहायता मिलेगी और इस बार पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्रों में मतदान रिकॉर्ड किया जाएगा। आगे उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि 1 जून को सभी मतदान करने के लिए जरूर आए।
Read More:Bihar News: चुनाव आयोग ने सारण के SP का किया तबादला, क्या है इसके मायने!