होम / बिहार में लोकसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान में महिलाओं की तादाद रही ज़्यादा

बिहार में लोकसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान में महिलाओं की तादाद रही ज़्यादा

• LAST UPDATED : May 28, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार में हुई लोकसभा के छह चरणों के मतदान पर ध्यान दिया जाए तो महिला मतदाताओं की तादाद पुरुष मतदाता की तुलना में ज्यादा है। 32 सीटों पर किए गए मतदान में 29 सीटों पर आधी आबादी मर्दों से आगे है। जिसमें से करीबन 18 सीटों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने 10% ज्यादा वोट किया है। वोट देने के दौरान महिला मतदाताओं के चेहरे पर अलग ही उत्साह और उल्लास देखा गया था। सभी महिला मतदाताओं ने काफी भरोसे और विश्वास के साथ अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दिया है। वहीं अगर दूसरी तरफ देखा जाए तो खासकर NDA और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों इस मुद्दे से अपनी विजय कहानी को जोड़ कर देख रहे है।

मतदान प्रतिशत का आंकड़ा जारी

बिहार के लोकसभा चुनाव के छह चरणों में से अगर पहले चरण पर ध्यान दिया जाए तो महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में काम नोट किया था पर दूसरे चरण से लेकर छठे चरण तक यह बात साफ सही देखी गई है कि महिलाओं ने पुरुषों के तुलना में ज्यादा वोट किया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को 6 चरणों के सभी सीटों पर हुए मतदान का आंकड़ा प्रतिशत के रूप में निकाला गया है। महिलाओं के मतदान में बढ़कर हिस्सा लेने के इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि महिलाओं के आगे दोनों की ही एक खास छवि है। जितनी भी सुविधा और योजनाएं महिलाओं के लिए मोदी और नीतीश कुमार की उपलब्ध कराए है, उन सभी के नाते महिलाओं के द्वारा को दोनो को काफी स्नेह और इज्जत मिलती है।

Read More:

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox