होम / दरभंगा के राज घराने की बहू गुंजेश्वरी सिंह का निधन, कई स्कूलों की स्थापना की थी

दरभंगा के राज घराने की बहू गुंजेश्वरी सिंह का निधन, कई स्कूलों की स्थापना की थी

• LAST UPDATED : June 1, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार के मधुबनी के जाने-माने राज परिवार के बाबू जगदीश नंदन सिंह की 91 वर्षीय धर्मपत्नी गुंजेश्वरी सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। गुंजेश्वरी सिंह ने अपने जीवन काल में काफी स्कूल और कॉलेज की स्थापना की है। आपको बता दे की गुंजेश्वरी सिंह ने सबसे पहले कॉलेज 1949 में मधुबनी में ही स्थापित किया था। गुंजेश्वरी सिंह के निधन से कई शिक्षा प्रेमी शोक जताते हुए उन्हें याद किया है। राज परिवार के करीबी आशीष झा ने जानकारी देते हुए बताया की जगदीश नंदन सिंह और गुंजेश्वरी सिंह की अपनी कोई संतान नहीं थी। कुंडेश्वरी सिंह का हमेशा से यह सपना था कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वे शिक्षा पहुंचाएं। बच्चों की शिक्षा को लेकर गुंजेश्वरी सिंह ने हर मुमकिन कदम उठाया था इसके बाद उन्होंने कई कॉलेज और स्कूलों की स्थापना भी की थी। आपको बता दे की गुंजेश्वरी सिंह के स्थापित किए हुए स्कूल और कॉलेजेस से पढ़ के निकले हुए विद्यार्थी आज विदेशों में भी सुखद जीवन जी रहे है।

Read More: Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने दी मानसून के आने की जानकारी

गुंजेश्वरी सिंह का जीवनकाल

गुंजेश्वरी सिंह के द्वारा सबसे पहले खोला गया स्कूल जगदीश नंदन हाई स्कूल के नाम से जाना गया था। शिक्षा और लोगों के विकास के लिए गुंजेश्वरी सिंह हमेशा आगे रहती थी जिसमें उनके पति जगदीश नंदन सिंह ने हमेशा अपना योगदान दिया है। गुंजेश्वरी सिंह का सपना लोगों की मदद करना और हर घर में शिक्षा पहुंचना था। लोगों को शिक्षित करना और उनकी विकास के लिए उन्हें खुद तैयार कराना उनका कर्तव्य बन गया था। लोगों के लिए शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी गुंजेश्वरी सिंह काफी रुचि रखती थी। गुंजेश्वरी सिंह के निधन की खबर से पूरे दरभंगा में लोग शोक मना रहे हैं बड़ी तादाद में लोगों ने अपना दुख जताते हुए उन्हें याद किया है और साथ ही यह भी बताया है कि बिहार के शिक्षा विकास में गुंजेश्वरी सिंह का काफी बड़ा योगदान रहा है।

Read More: आम-लीची तोड़ने पर हुई जबरदस्त मारपीट, 5 लोग गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox