होम / Mango: आम खाने से पहले करें ये काम, वरना हो सकते है कई नुक्सान

Mango: आम खाने से पहले करें ये काम, वरना हो सकते है कई नुक्सान

• LAST UPDATED : June 1, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Mango: मौसमी फलों में आम का स्वाद और महक अद्वितीय है। लेकिन आम का सेवन गलत तरीके से किया जाए तो स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आम खाने से आधा घंटा पहले एक खास काम करना बेहद जरूरी है।

पानी में भिगोने से होते हैं ये फायदे

आम में मौजूद फाइटिक एसिड शरीर में जरूरी मिनरल्स की गतिविधि को रोकता है, जिससे कैल्शियम, आयरन व जिंक की कमी हो सकती है। आम को पानी में भिगोने से यह एसिड बाहर निकल जाता है।
इसके अलावा, आम पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कीटनाशकों से छुटकारा मिलता है। ये केमिकल बॉडी में विषाक्तता फैला सकते हैं और कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकते हैं।

पानी में भिगोकर रखने से आम की तासीर में गर्मी भी कम हो जाती है। ज्यादा गर्म आम मुंहासों और उल्टी का कारण बन सकते हैं।

सही तरीका अपना ना जरूरी (Mango)

आम का स्वाद लेने के लिए उसे आधा घंटा पहले पानी में भिगोकर रखना चाहिए। ऐसा करने से फाइटोनुट्रिएंट्स बरकरार रहेंगे और विषाक्त केमिकल्स से बचा जा सकेगा। साथ ही आम की गर्मी भी कम होगी। लिहाजा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचने का खतरा नहीं रहेगा।
मौसम के इस बेहतरीन फल का आनंद उठाने से पहले थोड़ी सी सावधानी बरतना जरूरी है। इससे आपको आम का पूरा लाभ मिलेगा और कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox