होम / 5 सीटों पर लेडी लेफ्ट ने की जीत दर्ज, 25 साल बाद वाम दलों का इंतज़ार हुआ खत्म

5 सीटों पर लेडी लेफ्ट ने की जीत दर्ज, 25 साल बाद वाम दलों का इंतज़ार हुआ खत्म

• LAST UPDATED : June 5, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार में करीबन ढ़ाई दशकों के बाद वामदलों के दो संसद बिहार में अपनी स्थान बनाने में सफल रहे। वहीं, माले में तीन सितारे निखरे। बेगूसराय से भाकपा और खगड़िया से माकपा ने जीत हासिल की। आपको बता दे कि वामदलों की कोई पांच सीटों से प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे जिसमे से 2 ने जीत हासिल की। जानकारी के मुताबिक माले ने पहली बार काराकाट पर पकड़ बनाई है। 2009 में काराकाट सीट की स्थापना हुई और तब से लेकर अबतक लेवल NDA ने ही सीट पर राज किया है। राजाराम सिंह ने कई बार शिकस्त खाई। इस बार के चुनाव में माले के साथ इंडिया गठबंधन के मिलने से NDA के हाथ से यह जीत फिसल गई।

Read More: मोदी के बजाय इंडिया अलायंस को मिला रामलला का आशिर्वाद, बोले तेजस्वी

35 साल बाद माले की जीत

जानकारी के मुताबिक 1989 के बाद माले ने जीत के पन्ने पर अपना नाम लिखा है। 35 सालों के बाद माले को इस जश्न का हिस्सा बनने का मौका मिला। पिछली बार के मुकाबले में देखा जाए तो इस बार मतदान के प्रतिशत में भी काफी बढ़त हुई है। बादलों के लिए इस बार कुछ होना काफी संघर्षों से भरा था। आपको बता दे की 2019 में वामदल 0 पर आउट हुए थे। जानकारी के मुताबिक वाले सीवान, जहानाबाद और काराकाट में अकेले चुनाव के लिए मैदान में उतरा था जहां से उसे हार नसीब हुई थी।

Read More: पूर्णिया में पप्पू यादव की जीत ने बनाई मिसाल, 14 साल बाद हुई निर्दलीय की जीत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox