India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से जीते पप्पू यादव ने जमकर नीतीश कुमार पर अपनी भड़ास निकाली है उन्होंने मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने पर भी तंज कसा है। पप्पू यादव ने कहा कि किसने बिहार को कोई भी मदद नहीं मिलेगी नहीं बिहार का इससे कोई विकास होगा। आगे पप्पू ने अडानी और अंबानी का नाम लेकर भी हमला किया। इस बरताव से यह तो साफ हो गया है की पप्पू नीतीश से नाराज़ है। पप्पू ने कहा NDA के लोग वही हैं जिन्होंने बिहार का बंटवारा किया था। इस कारण से बिहार का विकास काफी पीछे रह गया है। ना ही बिहार का विकास हो सका ना ही झारखंड का। और देखा जाए तो अब झारखंड अडानी और अंबानी के हाथ में है।
Read More: Bihar News: सरकार बनते ही बढ़ी विकास की गति, आरा-बलिया रेलवे लाइन पर होगा काम शुरू
अपने सोशल मीडिया पर पप्पू यादव ने कहा की बिहार के 8 मंत्री के शामिल होने से क्या होगा? बिहार का विकास इससे नहीं जुड़ा है। आज़ादी के बाद आज तक बिहार का उजागर होना शेष हैं। हर कोई बिहार के सामने आके कई वादे करके चला जाता है और कोई कुछ नहीं कर पाता। बिहार का विकास सही हाथ में आए इसका ध्यान कोई रख रहा या नहीं, इसका कुछ नहीं पता। आगे उन्होंने कहा की नीतीश को फिलहाल 3 बातों पे ध्यान देना चहिए। पहली यह की उन्हें मंत्रिमंडल में जाने के बजाय बिहार को विशेष दर्जा दिलवाना चाहिए था। दूसरा है जनगणना और तीसरा अग्निवार। बिहार की जनता पर ध्यान देने के बजाय नीतीश ने मंत्रिमंडल चुना।
Read More: Bihar Politics: सारण में हिंसा के बाद RJD को एक और झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा