होम / Muzaffarpur: घुसपैठ करते पकड़े गए चीनी नागरिक की मौत, मुजफ्फरपुर जेल में की खुदकुशी

Muzaffarpur: घुसपैठ करते पकड़े गए चीनी नागरिक की मौत, मुजफ्फरपुर जेल में की खुदकुशी

• LAST UPDATED : June 11, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: मुजफ्फरपुर पुलिस को कुछ दिन पहले एक चीन नागरिक घुसपैठ करता मिला था। तलाशी बाद कोई भी क़ानूनी दस्तावेज़ न मिलने पर पुलिस ने चीनी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया था। एक दिन जेल में रहने के बाद चीनी नागरिक ने खुद को मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत में कुछ सुधार दिख रहा था। पर अब खबर आ रही है की उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई है। पुलिस विभाग को अभी तक चीनी नागरिक के बारे कुछ खास नहीं पता चला था की वह भारत कैसे पहुंचा था।

Read More: Bihar Politics: नीतीश पर जमकर बोले पप्पू यादव, कहा ‘बस यह 3 काम कर लेते…’

यह है पूरा मामला

जेल में ही चीनी नागरिक ने शौचलाय में चश्मे इ कांच के टुकड़े से खुद को ज़ख़्मी कर लिया था। उसने अपने प्राइवेट पार्ट को ज़ख़्मी कर लिया था। खून काफी ज़्यादा बहने की वजह से उसे तुरंत पुलिसकर्मियों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया। आपको बता दे की पुलिस ने चीनी नागरिक को 5 जून को पकड़ा था। दो दिन बाद यानी 7 जून को ही उसने खुद को मारने की कोशिश की थी। इलाज के लिए उसे SKMCH में भर्ती करवाया गया था। उसने खुद के प्राइवेट पार्ट के साथ-साथ अपनी गर्दन और बांह को भी ज़ख़्मी कर लिया था। अस्पताल में भी 24 घंटे पुलिस की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा था।

Read More: Bihar News: सरकार बनते ही बढ़ी विकास की गति, आरा-बलिया रेलवे लाइन पर होगा काम शुरू

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox