होम / चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में नहीं होंगे शमिल सीएम नीतीश कुमार

चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में नहीं होंगे शमिल सीएम नीतीश कुमार

• LAST UPDATED : June 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: TDP के एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल न होने की खबर सामने आ रही है। बुधवार यानी आज नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी के साथ रजनीकांत भी शामिल होने जा रहे है। अधिकतर नेताओं के हैदराबाद पहुंचने की खबर आ चुकी है। पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल ना होने पर सियासी गलियों में कुछ बातें हवाओं में उठ रही हैं। यहां तक बात कही गई है कि नीतीश का ना आना क्या मोदी को अच्छा लगेगा। नायडू के साथ साथ 24 और नेताओं के नाम फाइनल लिस्ट में आ गए है। लिस्ट में नायडू के बेटे नारा लोकेश का भी नाम है। पीएम, गृह मंत्री, केंद्रीय मंत्री, अध्यक्ष समेत अन्य और नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होते दिखेंगे।

Read more: Muzaffarpur: बैंक लूटने आये लूटेरों के हाथ नहीं लगी चाबी तो स्टाफ को लूटकर भागे बदमाश

नायडू का सियासी दौर

1995 में सबसे पहले नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त हुए थे। 2014 में तेलंगाना के बनने पर भी राज्य के पहले मुख्यमंत्री नायडू ही बने थे। पर 2019 के चुनाव में नायडू को जीत हासिल नहीं हुई थी। अब आपस 2024 में मुख्यमंत्री के पद पर नायडू फिर से विराजमान होने जा रहे हैं। आपको बता दे आंध्र प्रदेश के विधानसभा में कुल 175 सीट है। TDP ने 135 सीट पर जीत हासिल की है। बाकी के 8 सीटों पर भाजपा और 21 सीटों पर जनसेना की सत्ता है।

Read More: Bihar Education: बेवजह की छुट्टी अब मुमकिन नहीं, जानें शिक्षकों की हाजिरी पर बने नए नियम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox