होम / बचपन में अलग हुए पेरेंट्स, अनाथ लड़कियों के लिए बनी फरिश्ता, जानें Manisha Rani के संघर्ष की कहानी

बचपन में अलग हुए पेरेंट्स, अनाथ लड़कियों के लिए बनी फरिश्ता, जानें Manisha Rani के संघर्ष की कहानी

• LAST UPDATED : February 26, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Manisha Rani: Bigg Boss OTT Season 2 से मशहूर हुईं मनीषा रानी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती है। वह किलर डांस के अलावा मजेदार बातों से लोगों का दिल जीत रही हैं। मनीषा डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में पहली फाइनलिस्ट बनीं है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन उन्होंने अपने लटकों-झटकों से धमाल मचा रही हैं।

Manisha Rani के विवेक अग्निहोत्री हुए फैन

हाल ही में दिग्गज सिनेमा फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री भी मनीषा रानी के फैन हो गए। विवेक ने सोशल मीडिया पर मनीषा रानी के लिए एक लंबा पोस्ट लिखा है। निवेक अग्निहोत्री ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह इतनी कम उम्र में अनाथ और प्रतिभाशाली लड़कियों को प्रायोजित कर रही हैं।

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, मैं युवा भारतीयों की सक्सेस से वाकई बहुत खुश हूं। बिहार के छोटे से कस्बे मुंगेर की रहने वाली इस युवा मिडिल क्लास लड़की को देखिए। 8 साल की उम्र में उनके माता-पिता अलग हो गए थे। गुजारा करने के लिए छोटे-मोटे काम करने के बाद किस्मत उन्हें 2015 में मुंबई ले आई और वह डांस इंडिया डांस के लिए सिलेक्ट हुईं, लेकिन पहले राउंड में ही एविक्ट हो गईं।

अनाथ लड़कियों के लिए बनी फरिश्ता

मनीषा रानी के लटकों-झटकों को हर कोई दिवानों है। लेकिन बिहार के एक छोटे से कस्बे से निकली मनीषा ने कई अनाथ लड़कियों की किस्मत भी बनाई है। बता दें कि वह 11 साल से भारत के छोटे शहरों की 11 अनाथ और टैलेंटेड लड़कियों को भी स्पोंसर करती हैं।

यह भी पढ़ें:- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox