होम / Car Accident: भीषण सड़क हादसे में पिता-बेटे की मौत, माँ की हालत गंभीर

Car Accident: भीषण सड़क हादसे में पिता-बेटे की मौत, माँ की हालत गंभीर

• LAST UPDATED : June 26, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Car Accident: बिहार के छपरा से एक बहुत दुखद खबर सामने आ रही है जिसमे एक परिवार पूरी तरफ से उजड़ गया। बेटी की मौत के बाद परिवार फरीदाबाद से लौट रहा था जब एक भयानक हादसे में बेटे एयर पिता की मौके पर मौत हो गई और माँ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह परिवार भटोरा गाँव का रहने वाला था। आगरा के पास यह भयानक हादसा हुआ। पिता का नाम सत्येंद्र सिंह और बेटे क अनूप सिंह बताया गया है। इस हादसे में उनके साले मदन सिंह की भी दर्दनाक मौत हुई। परिवार के सभी लोग कार में सवार थे। महिला का नाम सुमन सिंह बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, सुमन सिंह का इलाज आगरा के सरोजिनी नायडू अस्पताल में चल रहा है।

Read More: Bird Museum: बिहार में जल्द सबसे बड़ा बर्ड म्यूजियम, 12 करोड में होगा तैयार

पिता-पुत्र को साथ दिया गया कंधा

सुमन सिंह अपने पति और बेटे की आखरी दर्शन भी नहीं कर सकी, डॉक्टर की हिसाब से सुमन सिंह की भी हालत काफी गंभीर है। दोनों पिट और बेटे को साथ कंधा दिया गया। परिजनों को पुलिस द्वारा सूचित किया गया जिसके बाद पूरे गाँव और घर में मातम छा गया है। पुलिस पूरे हादसे की तहकीकात में लगी हुई है। आस पास के CCTV को भी खंगाला जा रहा है। पूरे परिवार को सरकार की तरफ से भी मदद दी जाएगी। डॉक्टर पूरी कोशिश में लगी है की सुमन सिंह को बचाया जा सके।

Read More: Firing: दिन दहाड़े महिला को मारी 3 गोली, आरोपी फरार

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox