होम / Nitish Kumar: नीतीश कुमार INDIA अलायंस जॉइन करेंगे? RJD विधायक का चौंकाने वाला बयान

Nitish Kumar: नीतीश कुमार INDIA अलायंस जॉइन करेंगे? RJD विधायक का चौंकाने वाला बयान

• LAST UPDATED : June 27, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आया है। आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) के विधायक भाई वीरेंद्र ने एक बड़ा दावा किया है, जिसमे उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही भाजपा छोड़कर वापस महागठबंधन में शामिल हो सकते है और जल्द ही BJP का साथ छोड़ देंगे। इस खबर के रौशनी में आते ही सारे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। देखा जाए तो राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नीतीश कुमार वास्तव में महागठबंधन में वापस आते हैं, तो इससे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। आपको बता दे की नीतीश कुमार अभी NDA गठबंधन का हिस्सा बने हुए हैं और दूसरी ओर INDIA के साथ-साथ RJD ने उनसे अलग उम्मीद को जोड़े रखा है।

Read More: Rupauli Election 2024: बीमा भारती का चुनावी दौर हो सकता है आसान, जाने पूरा मामला

MLA के बड़ा दावा क्या कहता है

इस बड़े दावे के बाद सियासी माहौल में काफी गर्मा-गर्मी देखी जा रही है। विधायक ने आगे कहा की BJP से साथ टूटने के बाद भाजपा का कहीं भी नामो-निशाँ नहीं बचेगा। पूरे तरीके से भाजपा का सफाया हो जाएगा, साथ ही बिहार में भी भाजपा का अस्तित्व ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। इससे आगामी चुनावों में विपक्षी दलों को मजबूती मिल सकती है। आगे यह भी देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस स्थिति में क्या कदम उठाती है और क्या इस दावे का कोई प्रभाव आगामी चुनावों पर पड़ेगा। इस समय, बिहार की राजनीति में कई अटकलें और चर्चाएं चल रही हैं और सभी की निगाहें नीतीश कुमार के अगले कदम पर टिकी हैं।

Read More: Bridge Connectivity: राज्य में विकास की तेजी, 4 सड़क पुल योजना पर जल्द काम शुरू

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox