होम / India History: भारत का एकलौता राज्य जहां अंग्रेज नहीं कर पाए राज, जानें सच्चाई

India History: भारत का एकलौता राज्य जहां अंग्रेज नहीं कर पाए राज, जानें सच्चाई

• LAST UPDATED : February 27, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) India History: भारत देश में अंग्रेजों ने करीब 200 साल तक राज किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां एक ऐसा भी राज्य है जहां अंग्रेज अपनी हुकूमत नही कर पाए। दरअसल अंग्रेजों ने फूट डालो और राजनीति करो से लगभग पूरे इंडिया पर कब्जा कर लिया था। इसके साथ ही उन्होंने हमारे देश से खूब सारा धन भी लूटा। चलिए हम आपको उस राज्य के बारे में बताते हैं, जहां अंग्रेजो ने राज नही किया है..

इस राज्य में कभी नहीं कर पाए हुकूमत

जानकारी के मुताबिक गोवा को अंग्रेज अपना गुलाम कभी नही बना पाए थे। क्योंकि उस समय ये आजाद नही था। उस वक्त पुर्तगालियों का गोवा पर कब्जा था और उन्होंने करीब 450 सालों तक गोवा पर शासन चलाया था। बता दें कि भारत में जिस समय अंग्रेज आए थे और उसके बाद तक गोवा में पुर्तगाल के लोगों का शासन रहा था।

गोवा को कब किया गया आजाद

पुर्तगालियों का गोवा पर शासन आजादी के करीब दो दशक बाद तक रहा था। वहीं उसे 19 दिसंबर 1961 को आजाद करा कर भारत में शामिल किया गया। बता दें कि पुर्तगालियों के द्वारा भारत पर 1510 में कब्जा किया गया था। जिसके बाद देश में स्थायी शासन की नींव रखी थी। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर पूरे भारत देश पर पुर्तगाली कब्जा क्यों नही कर पाए थे? जानकारी के मुताबिक उस वक्त पुर्तगाली पूरे देश में शासन करने में सक्षम नही थे। यह सबसे बड़ी वजह है कि उन्होंने गोवा पर कब्जा किया।

Also Read: Bihar Politics: महागठबंधन को बड़ा झटका, RJD और कांग्रेस के दो विधायक NDA खेमें में शामिल?

Also Read: Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के बापू एक बार फिर बनेंगे पिता, आएगा नन्हा मेहमान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox