होम / Anant Radhika Wedding: विजय सिन्हा ने लालू यादव पर कसा तंज, कहा- “अंबानी को क्या मुंह दिखाएंगे… “

Anant Radhika Wedding: विजय सिन्हा ने लालू यादव पर कसा तंज, कहा- “अंबानी को क्या मुंह दिखाएंगे… “

• LAST UPDATED : July 12, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Anant Radhika Wedding: तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ मुंबई में हो रही अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी द्वारा भेजे गए चार्टर्ड विमान से गए। विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर कथनी और करनी में फर्क रखने का आरोप लगाया।

एक वीडियो में विजय सिन्हा ने कहा

विजय सिन्हा ने एक वीडियो जारी कर कहा, “वाह रे जंगलराज के युवराज, राजद के शहजादे ट्विटर बॉय। बताइए, आप पूरे परिवार के साथ कहां जा रहे हैं मंगल मनाने। लोग जानना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने चुनाव के दौरान उद्योगपतियों के खिलाफ माहौल बनाया था और सदन में बड़े जोश के साथ कहा था कि वे चार्टर्ड विमान का इस्तेमाल नहीं करेंगे। आज वही चार्टर्ड विमान इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Police Constable Exam 2024: कांस्टेबल परीक्षा का जारी हुआ एडमिट कार्ड, जानिए पूरा अपडेट

सिन्हा ने कहा, “आपको निमंत्रण मिला है जरूर जाइए, लेकिन चुनाव के पहले आपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बहुत जहर उगला था। अब आप और आपके सहयोगी राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी वहां पहुंच रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव से पहले उद्योगपतियों के खिलाफ जो माहौल बनाया गया था, उससे झूठ नहीं बोलना चाहिए। कथनी और करनी में सामंजस्य होना चाहिए। जनता सब देख रही है और इससे सबक लेना चाहिए।

विजय सिन्हा -“कथनी और करनी में अंतर “

सिन्हा ने यह भी कहा कि सदन और सड़क पर अंबानी और अडानी को कोसने वाले आज उसी अंबानी के चार्टर्ड विमान का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता इस दोहरे मापदंड को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी। तेजस्वी यादव का इस तरह से उद्योगपति के चार्टर्ड विमान का उपयोग करना उनकी कथनी और करनी में अंतर को स्पष्ट करता है। यह घटना उनके द्वारा दिए गए बयानों और वास्तविक जीवन में किए गए कार्यों के बीच के फर्क को उजागर करती है। जनता इस अंतर को समझ रही है और समय आने पर इसका उत्तर भी देगी।

ये भी पढ़ें: Flood In Bihar: बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, जिले में धंसने लगी पक्की सड़क

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox