होम / Bihar News : कोसी नदी में डूबी तीन दर्जन यात्रियों से भरी नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Bihar News : कोसी नदी में डूबी तीन दर्जन यात्रियों से भरी नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान

• LAST UPDATED : July 20, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: सहरसा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर इलाके में कोसी नदी में यात्रियों से भरी नाव नदी में डूब गई। हालांकि यात्रियों ने कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। लेकिन, आधा दर्जन से अधिक बाइक और साइकिल पानी में लापता हो गए। जानकारी के अनुसार विशनपुर से लगभग तीन दर्जन से अधिक महिला और पुरुष नाव पर सवार होकर राजनपुर आ रहे थे। इसी दौरान राजनपुर घाट के समीप नाव डूब गई। यह नाव जिला प्रशासन द्वारा निबंधित थी। सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत का कार्य शुरू किया। इस बाबत सीओ अनिल कुमार ने बताया कि नदी में लापता हुए बाइक और साइकिल की खोज की जा रही है।

पुल के लोहे से टकराइ नाव

घोघसम घाट से सात बाइक और कुछ साइकिल लेकर लोग चढ़े थे। करीब 25 महिला नाव पर सवार होकर राजनपुर आ रही थीं। राजनपुर घाट के समीप पीपा पुल के लोहे से नाव टकरा गई। इसके कारण नाव बीच से ही फट गई। लोगों ने बताया कि नाव पुरानी थी। प्रशासन ने लोगों की मदद से पांच बाइक को बरामद कर लिया है और दो की खोज जारी है।

तीन दर्जन यात्रिया थे सवार

जानकारी के बाद पहुंचे राजस्व कर्मचारी कमलेश कुमार ने बताया कि नाव घोघसम घाट से राजनपुर घाट के लिए वर्ष 2021-22 में तीन साल के लिए निबंधित हुआ था। शनिवार को भी वह सात बाइक सवार, दो साइकिल सवार सहित लगभग तीन दर्जन लोगो को लेकर राजनपुर जाने के लिए विदा हुआ था। पीपा पुल से टकरा जाने के कारण हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सभी पांच बाइक और दोनों साइकिल को भी बरामद कर लिया गया है। जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: जीतन सहनी हत्या मामले पर मांझी के बेटे का दावा, RJD पर बोले हमला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox