होम / Jharkhand News: ‘झारखंड मुद्रा मोर्चा अब महज’, बाबूलाल मरांडी ने चंपाई सोरेन पर साधा निशाना

Jharkhand News: ‘झारखंड मुद्रा मोर्चा अब महज’, बाबूलाल मरांडी ने चंपाई सोरेन पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : August 19, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Jharkhand News: झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व प्रमुख चंपाई सोरेन द्वारा लिखे गए पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मरांडी ने कहा कि झामुमो अब केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है, जो कभी झारखंड के प्रमुख नेताओं जैसे विनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन, और चंपाई सोरेन की पार्टी थी। आज यह पार्टी जेल से संचालित होने वाले दलालों और बिचौलियों का केंद्र बन चुकी है।

बाबूलाल मरांडी ने दी तीखी प्रक्रिया

मरांडी ने टिप्पणी की कि यह देखकर दुख होता है कि चंपाई सोरेन, जिन्होंने झामुमो को अपना जीवन समर्पित किया, उन्हें ही तिरस्कृत कर मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। उनके अधिकारों का हनन कर जबरन कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया। मरांडी ने आरोप लगाया कि झामुमो अब भ्रष्टाचार की ओर बढ़ रही है और दलालों और बिचौलियों के कब्जे में आ चुकी है। जब लोबिन हेम्ब्रम ने इस भ्रष्टाचार को उजागर करने का प्रयास किया, तो उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया गया।

ये भी पढ़ें: Rape Crime: “आरोपित को बीच चौराहे पर गोली मार दें”, इंसानियत शर्मसार! 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म

झामुमो को लेकर कहा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सिर्फ झामुमो के पतन की शुरुआत है। उन्होंने भरोसा जताया कि चंपाई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम की प्रेरणा लेकर पार्टी के अन्य निष्ठावान कार्यकर्ता परिवारवाद की राजनीति का बहिष्कार करेंगे। मरांडी के अनुसार, झामुमो की विचारधारा अब पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है और यह पार्टी अपने मूल ध्येय से दूर हो गई है। यह स्थिति झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ का संकेत देती है, जहां पारदर्शिता और सच्चाई की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: सावधान! पूर्वी चंपारण समेत इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox