होम / CM Nitish Birthday: CM नीतीश कुमार के जन्म दिन पर तेजस्वी ने लुटाया प्यार, जानिए चाचा के लिए क्या लिखा?

CM Nitish Birthday: CM नीतीश कुमार के जन्म दिन पर तेजस्वी ने लुटाया प्यार, जानिए चाचा के लिए क्या लिखा?

• LAST UPDATED : March 1, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) CM Nitish Birthday: बिहार के सीएम नीतीश कुमार का आज 73वां जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। पीएम मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के साथ कई बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इसी बच अब पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी उन्हें बधाई दी है।

CM Nitish Birthday: तेजस्वी यादव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड एक्स पर सीएम नीतीश को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा है कि बिहार के सीएम आदरणीय श्री नीतीश कुमापर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं। ”

विपक्षी के नेताओं की तरफ से नही आई शुभकामनाएं

खबर लिखे जानें तक तेजस्वी यादव के अलावा और किसी विपक्ष के नेताओं की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश को जन्मदिन की शुभकामनाएं नही दी गई है। तेजप्रताप यादव, राबड़ी देवी समेत लालू यादव में से किसी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट नही किया है। वहीं तेजस्वी यादव को कई बार नीतीश को लेकर सॉफ्ट देखा जाता है। इसलिए 28 जनवरी को सीएम नीतीश के एनडीए में शामिल होने के बाद भी उन्होंने कहा था कि आप आदरणीय हैं, हमलोग चाहेंगे कि आप हमेशा स्वस्थ रहें।

Also Read: CM Nitish 73rd Birthday: कबड्डी-गुल्ली डंडा फेवरेट गेम, बिना दहेज की शादी, जानें नीतीश कमार के जीवन की अनकही कहानी

Also Read: CM Nitish Kumar 73rd Birthday: CM नीतीश का आज जन्मदिन, PM मोदी समेत, अमित शाह और योगीआदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox