होम / Bihar news: बिहार के लोगों ने 2023 में खरीदी इतनी गाड़ियां, बिक्री का बनाया शानदार रिकॉर्ड

Bihar news: बिहार के लोगों ने 2023 में खरीदी इतनी गाड़ियां, बिक्री का बनाया शानदार रिकॉर्ड

• LAST UPDATED : March 29, 2024

India News Bihar( इंडिया न्यूज ) Bihar news: साल 2023 में बिहार के लोगों ने राज्य में रिकॉर्ड तोड़ गाड़ियां खरीदी है। जिसने कोरोना काल के पहले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। परिवहन विभाग के आंकड़ो के मुताबिक 2023 में 12 लाख 88 हजार वाहनों की बिक्री की गई है। इससे पहले साल 2022 में ये आंकड़ा 11.29 लाख था। वहीं पूरे देश की बात करें तो पिछले साल 2,39,36,153 वाहनों की बिक्री की गई है। जबकि भारत में सबसे ज्यादा उत्त प्रदेश में गाड़ियां बिके हैं।

साल 2023 में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

विभागीय जानकारी के मुताबिक कोरोना काल से पहले 2018 में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की गई थी। उस साल कुल 12.85 वाहन बिके थे। वहीं 2019 में 12.65 लाख गाड़ियां बिकी थी। फिर कोविड संक्रमण की वजह से ज्यादातर बाजार मंदा रहा था। जिसेक कारण 2020 में घटकर ये 10.36 लाख हो गई

2021 और 2022 में रहे ये आंकड़े

वहीं साल 2021 में भी वाहनों की बिक्री में कमी दर्ज की गई इस साल कुल 10.09 कार बिके थे। वहीं 2021 के मुकाबले में 2022 में ये आंकड़ा बढ़ कर 11.29 लाख पर आ गया। फिर रफ्तार पकड़ते हुए साल 2023 में कुल गाड़ियों की बिक्री 12 लाख 85 हजार तक पहुंच गई।

पांच साल के आंकड़े

साल             गाड़ियां

2019       12.65 लाख
2020       10.36 लाख
2021       10.09 लाख
2022       11.29 लाख
2023       12.88 लाख

Also Read: Bihar weather today: बिहार में आज फिर हो सकती है बारिश, इन 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुई ये सेवा, अब बीमार और बुजुर्ग यात्री नहीं हो सकेंगे परेशान

Also Read: Bihar Police Attack: शराब माफियो को पकड़ने गई टीम पर हमला, 4 पुलिसकर्मी जख्मी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox