होम / Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन भूल से भी मत करना ये काम, वरना करना होगा पछतावा

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन भूल से भी मत करना ये काम, वरना करना होगा पछतावा

• LAST UPDATED : February 21, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Mahashivratri 2024: इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को है। इस दिन कई भक्त भगवान शिव के मंदिर जाकर उनकी पसंदीदा चीज के साथ जल अर्पित करते हैं। वहीं कुछ लोग भगवान शिव को खुश करने के लिए व्रत भी रखते हैं। लेकिन अक्सर लोग लापरवाही में कुछ गलती कर देते हैं, जिसकी वजह से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं। हम आपको आज उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको महाशिवरात्रि के दिन करने से बचना चाहिए

Mahashivratri 2024: 1. इन चीजों को न करें अर्पित

हिंदू शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग के आगे तुलसी अर्पित नही करनी चाहिए। इसके साथ उनकी पूजा के लिए केतकी और चंपा के फुलों को इस्तेमाल करना वर्जित है। क्योंकि भगवान ने इन फुलों को श्राप दिया था।

2. प्रसाध न खाएं

अक्सर भक्त देवी और देवताओं पर चढ़ा प्रसाद खा लेते हैं। लेकिन शिवलिंग को अर्पित की हुई चीज खाने से बचना चाहिए। बता दें कि यह महाशिवरात्रि का नियम है कि शिवलिंग पर चढ़ाए प्रसाद को कभी नही खाना चाहिए।

3. इस कलर के कपड़े न पहने

ऐसा माना जाता है कि शुभ काम में काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा जल्दी आकर्षित होती है। बता दें कि ये रंग शुभ नही माने जाते।

4. खाने के इन समानों का न करें इस्तेमाल

महाशिवरात्रि के अवसर पर आप व्रत रख रहे हो या नही। मगर इस दिन खास कर ब्लेड और कैंची का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके साथ नाखून, दाढ़ी और मूंछ काटने से परहेज करें। इसके अलावा खाने में प्याज और लहसुन का भी उपयोग करने से बचना चाहिए।

5. व्रत वाले लोग इन गलतियों से बचें

खई भक्त व्रत के दौरान आलू से बनने वाले चीजों को बेहद की पसंद करने हैं। लेकिन इसके ज्यादा खाने से आपको ब्लोटिंग, गैस और दर्द जैसी पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसके अलावा कम पानी पिएं, दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी के साथ फलों का सेवन करें।

Also Read: WhatsApp Guideline: व्हाट्सएप चलाने वाले हो जाएं सावधान? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकती है जेल

Also Read: Bihar Schools News: बिहार में अब इतने बजे खुलेंगे स्कूल, जानिए पूरा टाइम टेबल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox