होम / Agniveer Sena: गया में अग्निवीर सेना भर्ती जारी, जाने किन जिलों से लोग लेंगे हिस्सा

Agniveer Sena: गया में अग्निवीर सेना भर्ती जारी, जाने किन जिलों से लोग लेंगे हिस्सा

• LAST UPDATED : June 25, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Agniveer Sena: बिहार के गया से एक बड़ी खबर आई है। आज से अग्निवीर सेना भर्ती शुरू होने वाली है, जिसमें 11 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। यह भर्ती प्रक्रिया भारतीय सेना में युवा और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को शामिल करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। हर साल कई अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं। जानकारी के मुताबिक गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाली इस भर्ती में 11 जिलों के हजारों युवा भाग लेंगे, जिनमें पटना, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और गया शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को विभिन्न शारीरिक और मानसिक परीक्षाओं से गुजरना होगा, जिसमें दौड़, शारीरिक दक्षता परीक्षण और लिखित परीक्षा शामिल है।

Read More: Bihar Weather: मौसम विभाग का ताजा अपडेट, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जाने अन्य जानकारी

आपको बता दे की अभ्यर्थियों को सेना की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है और उन्हें अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे, उसी के बाद प्रक्रिया सही तरीके से शुरू की जाएगी। गया में इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में उत्साह और उमंग का माहौल है। उन्होंने सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने के अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत और तैयारी की है। प्रशासन से इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Read More: Woman Died: अस्पताल ने महिला की मौत के बाद किया दूसरी जगह रेफर, जमकर हुआ हंगामा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox