होम / Anant-Radhika Wedding: अरबपति अंबानी परिवार से आया CM नीतीश और RJD अध्यक्ष लालू को निमंत्रण

Anant-Radhika Wedding: अरबपति अंबानी परिवार से आया CM नीतीश और RJD अध्यक्ष लालू को निमंत्रण

• LAST UPDATED : July 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Anant-Radhika Wedding: जाने-माने अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शाही शादी की चर्चा देश भर में चल रही हैं। हर तरफ इनकी शादी को लेकर लोग काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस भव्य समारोह के लिए देश-विदेश के प्रमुख हस्तियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। खास बात यह है कि इस अवसर पर बिहार के दो प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और RJD के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को इस शाही शादी में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

Read More: ATM Theft: एक से भले दो! दो ATM मशीनों को काट 50 लाख रूपए के साथ चोर फरार

12 जुलाई को होगी शाही शादी

यह शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी, जिसमें देश के अनेक गणमान्य व्यक्ति और प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। देखा जाए तो अरबपति अंबानी परिवार ने इस समारोह को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। व्यवस्थाओं के साथ-साथ मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव का इस शादी में निमंत्रण मिलना बिहार के लिए गर्व की बात है। शादी के बाद आखरी समारोह यानी रिसेप्शन की तारीख 14 जुलाई बताई गई हैं।

Read More: Bihar Bridge Collapse : बिहार के इंजीनियरों पर गिरी गाज, पुल गिरने के मामलों में सस्पेंड

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox