होम / Ara News: बर्तन धोने गई महिला की करंट लगने से मौत, ऐसे हुआ हादसा

Ara News: बर्तन धोने गई महिला की करंट लगने से मौत, ऐसे हुआ हादसा

• LAST UPDATED : April 2, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज़),Ara News: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहरी गांव में एक महिला को दर्तान डोन के दौरान करंट लग गई। जिसके बाद महिला को इलाज के लिया आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांचकर महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव के 35 वर्षीया पत्नी कमलावती देवी है।

ऐसे हुआ हादसा

घटना को लेकर मृतका के पति जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वह घर में चापाकल के पास बर्तन धो रही थी और पहले से चापाकल में मोटर फिट किया हुआ है। बर्तन धोने के बाद महिला ने कल को स्पर्श किया। जिससे वे करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख सुन जब चचेरे भाई बचाने गया तो वो भी करंट की चपेट में आ गया।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

इसके बाद परिजन द्वारा महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांचकर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृतका को तीन बेटी अंजन, खुशबू और सुगंधा है। घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read: Lok Sabha Election Bihar: रोज-रोज ऐसा करोगे, चाइनीज़ माल…दिल्ली में PM मोदी पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox