होम / Arrah Road Accident: बिहार में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, कई घायल

Arrah Road Accident: बिहार में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, कई घायल

• LAST UPDATED : March 31, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Arrah Road Accident: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित गाड़ी पलटने से चतार मजदूर समेत तीन महिला की मौत हो गई। वहीं पिकअप में मौजूद एक दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर माधवपुर (पिपरी) गांव में काम करने गए थे। जब सभी वहां से वापस लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी पलट गई।

चारो तरफ मची अफरा-तफरी

हादसे के वक्त चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। वहीं पुलिस को जैसे ही इस एक्सीडेंट के बारे में जानकारी मिली। वैसे ही शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत पुरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल मजदूरों को पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया गया है। जहां सभी का इलाज कराया जा रहा है।

मृतकों में ये लोग शामिल

मजदूरों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मरने वालो में 51 वर्षीय सीता सुंदरी देवी, 45 वर्षीय मंगरी देवी, 55 वर्षीय राम दुलारी देवी 35 वर्ष का सरोज कुमार शामिल है। वहीं घायल मजदूर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग माधवपुर पिपरी गांव में काम करने गए थे। जब सभी वहां से वापस लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी रानी सागर मोड़ स्थित में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे भारी तादाद में मजदूर घायल हो गए।

Also Read: Patna Rape Incident: कोचिंग से लौट रही छात्रा से दरिंदगी, 4 लोगों ने किया गैंगरेप, जानें कहां का है मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox