चुनाव से पहले चिराग पासवान को बड़ा झटका,एक साथ 22 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

India News Bihar (इंडिया न्यूज) Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद अरुण कुमार के बाद एक साथ 22 बड़े नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Also Read: Bihar Crime: पटना में दिनदहाड़े छिनौती, पेट्रोल पंप के मालिक से लूटे 32.81 लाख रूपए

इन बड़े नेताओं छोड़ा चिराग का साथ

बता दें, चिराग पासवान की पार्टी छोड़ने वालों में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता प्रो. विनित सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, प्रदेश संगठन सचिव ई. रविन्द्र सिंह समेत प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव भी शामिल हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये सभी नेता टिकट बंटवारे से नाराज हैं।

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का आरोप है कि चिराग पासवान ने पैसा लेकर टिकट बेच दिया है। टिकट देते समय पार्टी के पुराने नेताओें को तरजीह नहीं दी गई। जिसके बाद हमने ये कदम उठाया है।

कुछ दिनों पहले इस बड़े नेता ने छोड़ी थी पार्टी

बता दें, इससे पहले बीते 28 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बिहार की जहानाबाद सीट से पूर्व सांसद अरुण कुमार ने पार्टी छोड़ दी थी। तब पूर्व सांसद अरुण कुमार ने भी पार्टी पर धोखा देने का आरोप लगाया था।

Also Read: Bihar Bijli Bill: बिजली विभाग का अजब कारनामा, भेजा 37 लाख का बिल

Ashish

Recent Posts

Bharat Bandh: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, राज्य में ये सभी स्कूल बंद

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…

4 weeks ago

Bihar News: DM का बड़ा एक्शन, 6 अफसरों के वेतन पर रोक

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…

4 weeks ago

Child Chewed Snake: बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…

1 month ago

Tejashwi Yadav: ‘ये डबल इंजन का डबल पावर है…’; बमबारी का वीडियो पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…

1 month ago

Giriraj Singh: ‘घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड ..’, ममता बनर्जी को लेकर बोले गिरिराज सिंह

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…

1 month ago

Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस भर्ती पेपर की हुई थी लाखों में डील, सरकारी अधिकारी ही निकला मास्टरमाइंड

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…

1 month ago