होम / RJD को बड़ा झटका, JDU से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं लवली आनंद

RJD को बड़ा झटका, JDU से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं लवली आनंद

• LAST UPDATED : March 18, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Lovely Anand: बिहार में राजद नेता और पूर्व सांसद लवली आनंद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल होने जा रही हैं। वह आज शाम को JDU में शामिल हो सकती हैं। इसके चलते उनके लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने की संभावना है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल करने का फैसला किया है।

Lovely Anand की सदस्यता को लेकर जेडीयू कार्यालय में तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वास मत के दौरान राजद विधायक और उनके बेटे चेतन आनंद के जदयू में चले जाने के बाद पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह जदयू में शामिल हो सकती हैं।

इस बड़े नेता की हैं पत्नी 

Lovely Anand बिहार के बड़े नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी हैं। उनके पति आनंद मोहन डीएम हत्याकांड में सजा काट चुके हैं। वह पिछले साल जेल से रिहा हुए थे। इसके बाद लवली आनंद ने बिहार के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

लवली आनंद का राजनीतिक करियर उनके पति आनंद मोहन की बिहार पीपुल्स पार्टी से शुरू हुआ। उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की पत्नी सांसद किशोरी सिन्हा को हराया था। लवली आनंद का जन्म 12 दिसंबर 1966 को वैशाली में हुआ था। बता दें कि बिहार में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को होगा और चुनावी प्रक्रिया 4 जून को समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें:- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox