Bihar Accident: मालगाड़ी से ऑटो की खतरनाक टक्कर, 1 की मौत कई घायल
India News Bihar ( इंडिया न्यूज) Bihar Accident: रविवार 21 अप्रैल को बिहार के नवादा में मालगाड़ी और ऑटो की खतरनाक टक्कर हो गई है। घटना में महिला की मौत हो गई है, वहीं कई लोग जख्मी हो गए हैं। सात घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जिनकी हालत चिंताजनक है उन सात लोगों को पटना के पीएमसीएच में रेफर किया गया है। एक्सिडेंट में मरने वाले की पहचान ब्यूटी कुमारी के रूप में की गई है। वहीं इस घटना में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मृतक महिला सीतामढ़ी की रहने वाली थी।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शादी के मौके पर सभी लोग रिश्तेदार के घर में जुटे थे। तब इसी दौरान आज यानी रविवार की सुबह परिवार के 15 लोग ऑटो में सवार होकर लत जलप्रपात स्नान करने गए हुए थे। जब सभी वहां से वापस लौट रहे थे, तभी रेलवे फाटक को पार करते समय उनकी गाड़ी की मालगाड़ी से टक्कर हो गई।
Also Read: नीतीश के ‘इतने बच्चे’ वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- ‘चुनाव में मुद्दे की बात करनी चाहिए’
Also Read: Bihar : शादी का खाना मेहमानों को पड़ा भारी, 24 लोग अस्पताल में हुए भर्ती
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…