होम / Bihar: शादी के मंडप से भागी दुल्हन, न दूल्हा मिला न बॉयफ्रेंड…, जानें पूरा मामला

Bihar: शादी के मंडप से भागी दुल्हन, न दूल्हा मिला न बॉयफ्रेंड…, जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : June 23, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Bihar: बिहार (Bihar) के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर इलाके में एक अनोखी मामला सामने आया है। 21 जून को रोसड़ा थाना क्षेत्र के पुबरा गांव से बारात आई थी। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं और लड़की पक्ष के लोग पूरे रीति-रिवाज के साथ बारात के स्वागत में जुटे थे। लेकिन शादी के दिन अचानक दुल्हन शौच के बहाने घर से निकल गई और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सात फेरों तक दूल्हे ने दुल्हन का इंतजार किया, लेकिन दुल्हन की कोई खबर नहीं मिली।

छोटी बहन से दूल्हे की शादी

दुल्हन के चाचा ने बताया कि रात 8 बजे लड़की ने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह रोसड़ा में है। परिजनों ने उसे वापस आने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस बीच बारात आ चुकी थी और शादी की रस्में भी शुरू होने वाली थीं। ऐसे में परिजनों ने बारात को खाली हाथ वापस भेजने के बजाय दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी करा दी और विदा कर दिया। दुल्हन पूरी रात अपने प्रेमी मनीष और उसके दोस्तों के साथ रही। लेकिन अगली सुबह मनीष दुल्हन को उसके घर के पास छोड़कर भाग गया। दुल्हन जब घर लौटी तो परिजनों ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।

प्रेमी ने किया दुल्हन का अपहरण

दुल्हन ने कहा कि मनीष ने उसका अपहरण किया है और वह अपनी मर्जी से नहीं गई थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि मनीष और उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की। लेकिन परिजनों ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया और उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। इस मुश्किल हालात में दुल्हन का भाई उसका सहारा बना। वह अपनी बहन के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मनीष और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढे़ंः- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox