प्रदेश की बड़ी खबरें

Bihar Constable Death: EVM की सुरक्षा कर रहे सिपाही ने की खुदकुशी, जल्द ही होने वाली थी शादी

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Bihar Constable Death: बिहार के आरा में ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात बिहार पुलिस के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कृषि भवन में ईवीएम सुरक्षा के लिए बने गार्ड रूम की है। मृतक सिपाही पटना जिले के घोषवारी थाना क्षेत्र के शहरी गांव निवासी शिव पासवान का 27 वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार है। वह भोजपुर पुलिस बल में सिपाही के पद पर तैनात थे।

इलाके में मचा हड़कंप

मृतक जवान की ड्यूटी जिले के ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। सुरक्षा कांस्टेबल की आत्महत्या के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही भोजपुर डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार यादव खुद मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सिपाही हेमंत कुमार को भोजपुर पुलिस ने चुनाव ड्यूटी पर लगाया था।

ईवीएम की सुरक्षा के लिए किया गया था तैनात

बता दें कि नवादा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड कृषि भवन में वीवीपैट गोदाम बनाया गया था। लोकसभा चुनाव के लिए यहां ईवीएम सुरक्षित रखी गई हैं। इस ड्यूटी पर सिपाही हेमंत कुमार के अलावा दो और सिपाही भी थे। इनमें से एक सिपाही छुट्टी पर था और दूसरा सब्जी खरीदने बाजार गया था। जब दूसरा सिपाही वापस आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में खून बिखरा हुआ था।

Also Read: Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपना परिणाम

Latifur Rahman

Recent Posts

Bharat Bandh: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, राज्य में ये सभी स्कूल बंद

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…

4 weeks ago

Bihar News: DM का बड़ा एक्शन, 6 अफसरों के वेतन पर रोक

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…

4 weeks ago

Child Chewed Snake: बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…

1 month ago

Tejashwi Yadav: ‘ये डबल इंजन का डबल पावर है…’; बमबारी का वीडियो पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…

1 month ago

Giriraj Singh: ‘घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड ..’, ममता बनर्जी को लेकर बोले गिरिराज सिंह

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…

1 month ago

Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस भर्ती पेपर की हुई थी लाखों में डील, सरकारी अधिकारी ही निकला मास्टरमाइंड

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…

1 month ago