होम / Bihar Crime: विवाह रस्म का वीडिया बनाने पर हुआ बवाल, चले ईंट पत्थर, जमकर हुई मारपीट

Bihar Crime: विवाह रस्म का वीडिया बनाने पर हुआ बवाल, चले ईंट पत्थर, जमकर हुई मारपीट

• LAST UPDATED : April 22, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Bihar Crime: परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शादी का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्ष में बवाल हो गया। वीडियो बनाने को लेकर मना करने पर वहां मौजूद महिलाओं ने आपत्ति जताई, जिसपर दूसरे पक्ष की तरफ से भूसा फेंक दिया गया। घटना को लेकर लड़की पक्ष वाले नाराज हो गए।

दोनों पक्ष को कराया गया शांत

घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता थाना की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्यों मचा बवाल ?

मिली जानकारी के मुताबिक गांव में सुनील पंडित की पुत्री की शादी की रश्में हो रही थी। जिसमें महिलाएं अपने रिश्तेदारों के साथ सड़क पर जा रही थीं। तब इसी दौरन वहां मौजूद दूसरी पक्ष महिलाओं का वीडियो बनाने लगे और साथ ही फोटो खींचने लगे। महिलाओं ने आपत्ति जताते हुए इसकी जानकारी परिवार और घर वालों को दी। जिसके तुरंत बाद ही बवाल मच गए और मारपीट होने लगी।

Also Read: Patna PMCH News: PMCH में लगी दूसरी बार आग, DM ने दिए जांच के आदेश

Also Read: Bihar Lok Sabha Election: ओवैसी ने अपनी रैली में ब्राह्मण और यादवों का लिया नाम, CM नीतीश को लेकर कही ये बात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox