होम / Bihar Crime News: पति ने शादी के बाद पत्नी को रखने से किया इनकार, महिला का ये आरोप

Bihar Crime News: पति ने शादी के बाद पत्नी को रखने से किया इनकार, महिला का ये आरोप

• LAST UPDATED : April 28, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में प्यार का अजीब मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवती ने अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ शादी रचा ली। लेकिन विवाह के बाद शख्स उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है। महिला ने आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवती मधेपुरा के उदाकिशनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

महिला ने दिया पुलिस को आवेदन

महिला ने अपने आवेदन में कहा कि उनका विवाह मधेपुरा जिला के एक गांव में हुआ था। जो लुधियाना में मजदूरी का काम किया करते थे। फिर वो अपने पति के साथ रहने लुधियाना गई थी। तब उसकी दोस्ती एक चौथम थाना क्षेत्र के गांव के व्यक्ति से हुआ। फिर दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों को पति ने आपत्तिजनक अवस्था में भी देख लिया था। जिसके बाद महिला का पहले वाला पति उससे अलग हो गया। महिला बाद में उसी शख्स के साथ दिल्ली में आकर रहने लगी।

महिला ने लगाया ये आरोप

महिला ने शख्स पर आरोप लगया कि जब वो दो महिने की गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया गया। फिर उसे मायके भेज दिया गया। जब महिला अपने गांव पहुंची तो उसका दूसरा पति मोबाइल बंद कर फरार हो गया। फिर युवक के माता-पिता ने भी महिला को रखने से इंकार कर दिया।

Also Read: Murder In Arrah: दहेज के लिए बहू की हत्या, परिवार वालों पर लगा आरोप, जानें कहां का है मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox