होम / Bihar Crime: बाजार जा रही दो सहेलियों के साथ दरिंदगी, जबरन उठा कर ले गए गेहूं के खेत में!

Bihar Crime: बाजार जा रही दो सहेलियों के साथ दरिंदगी, जबरन उठा कर ले गए गेहूं के खेत में!

• LAST UPDATED : March 28, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज) Bihar Crime: बिहार के वैशाली से दरंदगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मनचलों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप जैसी घीनौनी हरकत को अंजान दिया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों सहेली महुआ बजार कपड़े खरीदने गई थी। तभी गांव के 7 मनचलों ने इस घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए।

महुआ थाना क्षेत्र की है घटना

ये घटना महुआ थाना की मंगलवार की बताई जा रही है। दो सहेलियां महुआ बाजार में कपड़े खरीदने जा रही थी। तभी गांव के सात लड़कों ने जबरदस्ती दोनों को पकड़ लिया। फिर गेहूं के खेत में लेजाकर दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार रेप की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मैके से फररा हो गए हैं। जिसके बाद दोनों लड़कियां अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिवर वालो को दी। फिर परिजन की तरफ इसकी घटना के बारे में पुलिस को बताया गया।

मेडिकल के लिए भेजा गय सदर अस्पताल

पुलिस ने परिजन की शिकायत पर दोनों लड़कियों का बयान लेने के बाद उन्हें मेडिकल के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन देर रात होने की वजह से उनका मेडिकल जांच नहीं हो सका। आज जांच होनो के बाद ही रेप करने वालों की पुष्टि हो सकती है। वहीं पुलिस की तरफ से महुआ थाना में 149/24 कांड दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने एरक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, बाकी को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Also Read: Lok Sabha Election Bihar: आज से बिहार की पांच सीटों पर दूसरे चरण का नामांकन, महागठबंधन-NDA ने अबतक नहीं खोले पत्ते

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox