प्रदेश की बड़ी खबरें

Bihar Dog: बिहार में रोज इतने लोगों को काट रहे कुत्ते, आंकड़े सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar Dog : बिहार में कुत्तों के काटने की घटनाओं को लेकर एक सरकारी रिर्पोट जारी की गई है। जिसमें जो बताया गया है उसे सुन आप हैरान हो जाएंगो। दरअसल, राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण की तरफ से जारी किए गई रिर्पोट में बताया गया है कि वर्ष 2023-24 में बिहार में कुत्तों के काटने की संख्या में 20 गुना तक की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले एक साल में बिहार में कुल दो लाख लोगों को कुत्ते के काटने की घटना सामने आई है।

Bihar Dog : हर रोज कुत्ते इतने लोगों को बना रहे शिकार

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कुत्ते के काटने के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं, जिसके कारण हर दिन औसतन 600 लोग कुत्ते के काटने का शिकार हो रहे हैं। इस चिंताजनक प्रवृत्ति को देखते हुए राज्य सरकार को जल्द से जल्द कठोर कदम उठाने की जरूरत है।

कुत्ते के काटने से होने वाली मानव मृत्यु दर में रेबीज सबसे बड़ा खतरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, रेबीज से होने वाली 99% मौतों में कुत्तों का योगदान होता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह समस्या गंभीर है और इसका समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

Bihar Dog : इन जिलों में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए

रिपोर्ट के मुताबिक, पटना में कुत्तों के काटने के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद नालंदा, गोपालगंज, वैशाली और पश्चिमी चंपारण हैं। हालांकि, इस समस्या का समाधान केवल कुछ जिलों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि पूरे राज्य को इसमें शामिल करना होगा।

इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने और जनता में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। जनता को कुत्तों के संपर्क में आते समय सावधान रहने के लिए सही जानकारी और जागरूकता दी जानी चाहिए, ताकि इस खतरनाक समस्या से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें:- 

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

Bharat Bandh: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, राज्य में ये सभी स्कूल बंद

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…

4 weeks ago

Bihar News: DM का बड़ा एक्शन, 6 अफसरों के वेतन पर रोक

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…

4 weeks ago

Child Chewed Snake: बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…

1 month ago

Tejashwi Yadav: ‘ये डबल इंजन का डबल पावर है…’; बमबारी का वीडियो पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…

1 month ago

Giriraj Singh: ‘घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड ..’, ममता बनर्जी को लेकर बोले गिरिराज सिंह

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…

1 month ago

Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस भर्ती पेपर की हुई थी लाखों में डील, सरकारी अधिकारी ही निकला मास्टरमाइंड

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…

1 month ago