होम / Bihar Flood: बाढ़ का बढ़ा खतरा, पटना सहित कई जिले बाढ़ की चपेट में

Bihar Flood: बाढ़ का बढ़ा खतरा, पटना सहित कई जिले बाढ़ की चपेट में

• LAST UPDATED : August 11, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Bihar Flood: नेपाल में हो रही मूसलधार बारिश के चलते बिहार की प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। नेपाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से बिहार की कोसी, बागमती, गंगा और गंडक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस स्थिति ने आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को चिंता में डाल दिया है।

इन नदियों का जल स्तर बढ़ा

शनिवार (10 अगस्त) को भोजपुर और पटना के दीघा क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया। भोजपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर और दीघा में 3 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है, जिससे पटना के कई घाट जलमग्न हो गए हैं। भागलपुर में गंगा पहले से ही खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

ये भी पढ़ें: RK Singh: ‘शर्म नहीं आती…’, आरोपियों पर आरके सिंह का जुबानी हमला

मुंगेर में भी गंगा नदी की स्थिति गंभीर होती जा रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा से सटे निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है, जिससे जिले के 9 में से 6 प्रखंड और 33 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हो गई हैं। इन प्रभावित इलाकों में लगभग 300 एकड़ में लगी धान की फसल भी डूब गई है।

किसानों के लिए परेशानी

कोसी नदी का जलस्तर खगड़िया के बलतारा में और सुपौल के भीम नगर कोसी बराज पर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटबंध के अंदर रहने वाले लोगों को बाढ़ और कटाव का डर सताने लगा है। बागमती नदी भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। इसके अलावा, गोपालगंज में गंडक, खगड़िया में बूढ़ी गंडक, अररिया में परमान और मधुबनी व झंझारपुर में कमला बलान नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Police Exam: साल्वर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, कई सर्टिफिकेट और 2 ब्लैक चेक बरामद

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox