Bihar Flood: बाढ़ को लेकर लगातार बढ़ रहा खतरा, नदियों पर खास तकनीक से रख रहें नजर
India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Bihar Flood: बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और विभिन्न नदियों की निगरानी के लिए नई तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इस दिशा में रेलवे ने भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, यह मॉनिटरिंग सिस्टम 57 महत्वपूर्ण रेल पुलों पर लगाया गया है। समस्तीपुर मंडल के गंगा, बूढ़ी गंडक, बागमती, करेह, कोसी, कमला, कुशहा और सोनपुर मंडल के गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक नदियों पर यह सिस्टम स्थापित किया गया है।
इसके अलावा, दानापुर मंडल के गंगा, किउल, सोन, पुनपुन, कर्मनाशा, सकरी नदियों पर भी यह प्रणाली लागू की गई है। धनबाद मंडल के दामोदर, कोयल, रिहंद नदियों और तिलैया डैम पर बने रेल पुलों पर भी इस तकनीक का उपयोग हो रहा है।
इस मॉनिटरिंग सिस्टम में सोलर पैनल से जुड़ा सेंसर होता है, जिसमें चिप भी लगी होती है। यह सेंसर ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा होता है और नियमित अंतराल पर नदियों के जलस्तर की जानकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाती है। इस तकनीक से समय पर जलस्तर की सूचना मिल जाने से रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को सुनिश्चित करना आसान हो जाता है।
बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है, इसलिए प्रशासन ने हर संभव उपाय किए हैं ताकि जनजीवन और रेल यातायात को सुरक्षित रखा जा सके। इस आधुनिक तकनीक से जलस्तर की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त होने पर न केवल रेल यातायात सुरक्षित रहेगा, बल्कि बाढ़ की संभावित आपदाओं से भी बेहतर तरीके से निपटा जा सकेगा।
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…