होम / Bihar Flood: बाढ़ का रौद्र रूप! बाढ़ के पानी में डूबा परिवार, दो मासूम की मौत

Bihar Flood: बाढ़ का रौद्र रूप! बाढ़ के पानी में डूबा परिवार, दो मासूम की मौत

• LAST UPDATED : August 13, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Bihar Flood: बिहार के आरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार की सुबह सारंगपुर गांव के पास लकड़िया पुल के पास बाढ़ के पानी में डूबने से एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई।

यह है पूरा मामला

मृतकों में बक्सर जिले के मठिला गांव निवासी राम प्रकाश मिश्रा का 6 वर्षीय पुत्र और 3 वर्षीय पुत्री शामिल हैं। राम प्रकाश मिश्रा अपने परिवार के साथ वर्तमान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, राम प्रकाश मिश्रा अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ सारंगपुर गांव जा रहे थे, जहां उनकी साली की बेटी करिश्मा कुमारी की अचानक मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: Bhagalpur Murder Case: दिल दहला देने वाला मामला! पुलिस ने किये कई शव बरामद, जानें पूरा मामला

बाढ़ के पानी की वजह से सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी थीं। इस स्थिति को देखते हुए परिवार खेत के रास्ते से यात्रा कर रहा था। राम प्रकाश ने अपने दोनों बच्चों को कंधे पर बैठा रखा था। लेकिन अचानक एक गड्ढा आ गया और उनका पैर फिसल गया, जिससे चारों लोग बाढ़ के पानी में गिर गए।

दंपत्ति को निकाला बाहर

स्थानीय लोगों ने खेत में काम करते हुए परिवार को डूबते देखा और तुरंत दंपत्ति को बाहर निकाल लिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, बच्चों को नहीं बचाया जा सका। बच्चों के पिता राम प्रकाश मिश्रा पेशे से रिक्शा चालक हैं और इस त्रासदी के बाद उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के परिवार ने बताया कि इस घटना ने उनके पूरे परिवार को तहस- नहस कर दिया।

बाढ़ के पानी के बढ़ते स्तर और गड्ढे की वजह से यह दुखद घटना घटी है, जिसने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय प्रशासन और अन्य सहायता संगठन पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Hospitals: आज अस्पतालों में नहीं मिलेगी OPD सेवा, AIIMS समेत अन्य डॉक्टर भी हड़ताल पर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox