होम / Bihar Lok Sabha Election: चिराग पासवान ने इस नेता पर लगाया बड़ा आरोप, बोले हमारी पार्टी को तोड़ने…

Bihar Lok Sabha Election: चिराग पासवान ने इस नेता पर लगाया बड़ा आरोप, बोले हमारी पार्टी को तोड़ने…

• LAST UPDATED : April 23, 2024
India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Bihar Lok Sabha Election: समस्तीपुर लोकसभा सीट से बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। उन्होंने आज यानी 23 अप्रैल को अपना नमांकन भी दाखिल कर दिया है। लेकिन इसी बीच सांसद चिराग पासवान ने महेश्वर हजारी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने अपने चाचा पशुपति पारस के साथ विवाद में महेश्वर हजारी को जिम्मेदार ठहराया है।

महेश्वर हजारी पर लगया ये आरोप

चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ चल रहे विवाद को लेकर महेश्वर हजारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2021 में हमारी पार्टी को तोड़ने में महेश्वर हजारी ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने हमारे परिवार को तोड़ने का काम किया है। चिराग पासवान ने कहा वो ( महेश्वर हजारी) खुद को मेरा परिवार कहते हैं। लोकिन उन्होंने पासवान जाति को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने 2009 में मेरे पिता के खिलाफ इलेक्शन भी लड़ा था।

हमारे कम्युनिटी को तोड़ने का किया गया काम 

चिराग पासवान ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि ये वहीं हैं जिन्होंने अनुसूचित जाति को तोड़ने का काम किया है। ये लोग हमेशा रामविलास के खिलाफ लगे रहे हैं। इन्होंने हमारी कम्युनिटी को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये वहीं हैं जिन्होंने पासवान जाति को तोड़ा है। अब इलेक्शन का वक्त है, इस पर जनता फैसला करेगी।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox