Bihar Loksabha Election 2024
India News (इंडिया न्यूज़), Bihar Loksabha Election Live:
बिहार में शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है जिसमें कुल 8 सीटों पर मतदान जारी है मतदान सुबह 7 बजे से आरंभ हो चुका था। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वाल्मीकिनगर, वैशाली, शिवहर, गोपालगंज, सिवान एवं महाराजगंज में कुल मिलाकर 14,872 बूथों का आयोजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक हर बूथ पर करीबन 104 मतदाताओं के वोट देने की व्यवस्था कराई गई है। आंकड़े के हिसाब से एक करोड़ 49 लाख से ज्यादा मतदाताओं द्वारा प्रत्याशियों के लिए वोट डाला जाएगा।
10:30 am
बिहार के नरकटियागंज में लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार
बिहार के वाल्मीकिनगर के नरकटियागंज से लोगों ने वोट देने से इंकार कर दिया है। अपनी नाराज़गी जताते हुए लोगों ने कहा है की जब मतदान केंद्र तक पहुंचने तक का ही रास्ता ही नहीं बना है तो मतदान करने कैसे जायेंगे लोग। रास्ते में पुल का निर्माण तक नहीं हुआ है।
11:00 am
मतदान केंद्रों में मतदाताओें की लंबी लाइन, महिलाओं की तादाद ज़्यादा
मरदाताओं की काफी लंबी लाइन हर मतदान केंद्र में देखने को मिल रही है। देखा जाए तो हर मतदान केंद्र में लोकसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा तकरार है। 9 बजे तक बिहार में 9.66% वोटिंग हुई है।
गोपालगंज में सुबह 9 बजे तक 9.49%
वैशाली में सुबह 9 बजे तक 11.95%
महाराजगंज में सुबह 9 बजे तक 9.06%
पश्चिमी चंपारण में सुबह 9 बजे तक 9.35%
पूर्वी चंपारण में सुबह 9 बजे तक 8.95%
सीवान में सुबह 9 बजे तक 10.54%
शिवहर में सुबह 9 बजे तक 9.25 %
वाल्मिकीनगर में सुबह 9 बजे तक 8.55%
11:38 am
गोपालगंज में सुबह 11 बजे तक 22.61% मतदान
जानकारी के मुताबिक अभी तक गोपालगंज में सुबह 11:00 बजे तक 22.61% मतदान हुआ है। अभी तक 4 घंटे की वोटिंग हो चुकी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
11:47 am
वैशाली में विधायक सिद्धार्थ पटेल ने किया मतदान
वैशाली लोकसभा क्षेत्र के नगवां गांव स्थित पोलिंग बूथ पर विधायक सिद्धार्थ पटेल और उनकी पत्नी ने वोट डाला।
11:53 am
बिहार की 8 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 23.67% मतदान
गोपालगंज में सुबह 11 बजे तक 22.61%
वैशाली में सुबह 11 बजे तक 27.98%
महाराजगंज में सुबह 11 बजे तक 23.57%
पश्चिमी चंपारण में सुबह 11 बजे तक 23.84%
पूर्वी चंपारण में सुबह 11 बजे तक 23.10%
सीवान में सुबह 11 बजे तक 22.42%
शिवहर में सुबह 11 बजे तक 25.77%
वाल्मिकीनगर में सुबह 11 बजे तक 20.11%
12:57 pm
क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया रांची में मतदान
लोकसभा चुनाव के छोटे चरणों में भारत की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मतदान किया। मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगा। धोनी से पहले झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना के साथ मतदान किया।
02:51 pm
आज मोदी करेंगे बिहार के 3 जिलों में रैली को संभोधित
काराकाट और पाटलिपुत्र में रैलियों में शामिल होने के बाद के बाद अब पीएम मोदी की अगली रैली बक्सर में, थोड़ी देर में पहुंचेंगे बक्सर।
03:10 pm
पीएम मोदी बक्सर पहुंच गए है , थोड़ी देर में शुरू होगा भाषण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बक्सर पहुंच गए हैं। अहिरौली में मोदी के लिए काफी सुन्दत सजावट की गई है। जनसभा भी बस अभी शुरू हुई है। अभी मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह संबोधित कर रहे हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री का भाषण शुरू होगा।
03:22 pm
बक्सर में प्रधानमंत्री का भाषण शुरू हो चुका है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण शुरू हो चुका है जिसमें उन्होंने शुरुआत में ही राहुल गांधी अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव पर अपने शब्दों का हमला किया है। साथ ही साथ यह भी कहा है कि पांच चरण चुनाव के पूरे हो चुके हैं और छठा चरण चालू है। इसे यही रिपोर्ट सामने आती है कि सारे शहजादों के शटर गिरने वाले है। अब वह पूरी तरीके से फ्री है अपने जमानत और अमानत का काम देखने।
03:31 pm
बिहार की 8 सीटों पर सुबह 1 बजे तक 36.48% मतदान
गोपालगंज में सुबह 1 बजे तक 36.65%
वैशाली में सुबह 1 बजे तक 40.4%
महाराजगंज में सुबह 1 बजे तक 34.75%
पश्चिमी चंपारण में सुबह 1 बजे तक 37.75%
पूर्वी चंपारण में सुबह 1 बजे तक 37.57%
सीवान में सुबह 1 बजे तक 31.5%
शिवहर में सुबह 1 बजे तक 38.89%
वाल्मिकीनगर में सुबह 1 बजे तक 36.64%
03:59 pm
बिहार की 8 सीटों पर सुबह 3 बजे तक 36.48% मतदान
गोपालगंज में सुबह 3 बजे तक 41.51%
वैशाली में सुबह 3 बजे तक 48.94%
महाराजगंज में सुबह 3 बजे तक 42.47%
पश्चिमी चंपारण में सुबह 3 बजे तक 47.31%
पूर्वी चंपारण में सुबह 3 बजे तक 46.71%
सीवान में सुबह 3 बजे तक 39.81%
शिवहर में सुबह 3 बजे तक 48.1%
वाल्मिकीनगर में सुबह 3 बजे तक 47.49%
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…