होम / Bihar Loksabha Election Live 7th phase: बिहार के 8 सीटों पर सुबह 9 बजे से मतदान जारी

Bihar Loksabha Election Live 7th phase: बिहार के 8 सीटों पर सुबह 9 बजे से मतदान जारी

• LAST UPDATED : June 1, 2024

बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की शुरुआत हो चुकी है। कुल 8 सीटों पर मतदान सुबह 9 बजे से जारी है। आरा, बक्सर, नालंदा, पटना साहिब,पाटलिपुत्र, जहानाबाद,सासाराम, काराकाट में मतदान हो रहा है। सभी केंद्रों में सुरक्षा के इंतजाम कड़ी रखी गई है। मतदान की लंबी कतार हर केंद्र में देखी जा सकती है। सभी केदो में आए हुए मतदाताओं के चेहरे पर उत्साह साफ झलक रहा है। मतदाताओं में बुजुर्गों की तादाद भी ज्यादा देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार नालंदा में 95 वर्षीय बुजुर्ग मतदान के लिए उपस्थित हुए। कुल बूथों की संख्या 16,634 है। सभी केंद्रों में सुरक्षाकर्मी हर कोने में तैनात है। जानकारी के अनुसार चुनाव के इस आखरी चरण में हर बूथ पर औसतन 974 मतदाता अपना मत देंगे। कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 62 लाख 04 हज़ार 594 है, जिनमे से 85,01,620 पुरुष मतदाता है और 77,02,559 महिला मतदाता।

10:28 am

चुनाव के सांतवे चरण में सुबह 9 बजे से 8.50% मतदान हुआ है। अलग-अलग सीटों पर सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत में

पटना साहिब- 10.76%
पाटलिपुत्र- 12.39%
आरा- 9.32%
बक्सर- 8.33%
सासाराम-11.18%
काराकाट- 11.75%
जहानाबाद-12.21%
नालंदा- 9.17%

10:43 am

वोट देने पहुंचें व्हीलचेयर पर तेजस्वी यादव

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मतदान करने अपने दोनो बेटों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के साथ वेटरनरी कॉलेज पहुंचे और अपना मतदान किया। तेजस्वी यादव कमर दर्द के कारण व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र आए। कुछ दिनो से उनके तेजस्वी के कमर में दर्द होने के कारण उन्हें चलने में कठिनाई हो रही है। केंद्र पहुंच कर मिडिया से बात चीत करने के दौरान तेजस्वी ने कहा इंडिया गठबंधन की सरकार का आना और 300 के पार जाना अब तय है।

11:01 am

मुख्यमंत्री पहुंचे डालने वोट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पटनासाहिब लोकसभा सीट से बख्तियारपुर बूथ पर अपना मतदान किया।

11:16 am

मतदान करने पहुंचे जीतन राम मांझी और परिवार

जीतन राम मांझी ने बेटे डॉ संतोष कुमार सुमन और परिवार के साथ जहानाबाद लोकसभा सीट से गांव महकार में मतदान किया।

11:22 am

बक्सर मतदान से सबसे पीछे, लोगों ने किया मत देने से इंकार

बक्सर लोकसभा के रामगढ़ में चुनाव शुरू होने के ढाई घंटे बाद भी कोई मतदाता वरदान करने के लिए केंद्र नहीं पहुंचा। लोकसभा के रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत जमुरनी गांव के बूथ नंबर 6 से यह खबर आई है। रास्ता नहीं बनने की वजह से लोग मतदान करने नहीं पहुंच पा रहे। इस बात पर मतदाताओं ने आक्रोश भी जताया जिसके बाद उन्होंने वोट करने से मना कर दिया।

12:13 pm

अलग-अलग सीटों पर सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत में

पटना साहिब- 19.33%
पाटलिपुत्र-  27.68%
आरा-  21.19%
बक्सर- 25.89%
सासाराम- 22.09%
काराकाट- 22.92%
जहानाबाद- 27.09%
नालंदा- 24.30%

12:45 pm

बूथों पर पर्ची न मिलने पर मतदाताओं को हुई परेशानी

पटना के बूथ नंबर 243 और 247 पर लोगों को पर्ची नही मिल सकी, जिस वजह से सभी मतदाताओं को मत देने में कठिनाई हो रही है। सुरक्षाकर्मी और अधिकारी इसकी जांच करने पहुंचे।

12:58 pm

वित्त आयोग के अध्यक्ष ने किया मतदान

डॉ एनके सिंह ने केंद्रीय विध्यालय में अपना मतदान किया। डॉ एनके सिंह 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष है।

01:30 pm

आरा के मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मी की बिगड़ी तबियत

भीषण गर्मी के वजह से आरा में एक सिपाही बसंत झा की तबियत ड्यूटी के वक्त बिगड़ गई। सिपाही को बाकी पुलिस कर्मियों द्वारा तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

02:01 pm

अलग-अलग सीटों पर सुबह 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत में

पटना साहिब- 29.22%
पाटलिपुत्र-  40.48%
आरा-  33.06%
बक्सर- 37.79%
सासाराम- 37.12%
काराकाट- 39.53%
जहानाबाद- 36.66%
नालंदा- 32.94%

02:50 pm

बूथों पर तैनात करीबन 12 पुलिसकर्मी पड़े बीमार

भीषण गर्मी की वजह से बूथों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक राजीवनगर के एक सिपाही को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

03:36 pm

चुनावी ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की हुई मृत्यु

चुनाव के दौरान केंद्रों में तौनात सिपाहियों की तबियत काफी बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की मृत्यु हो गई। तबियत काफी बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

04:06 pm

अलग-अलग सीटों पर सुबह 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत में

नालंदा- 38.49 प्रतिशत
पटना साहिब – 36.83 प्रतिशत
पाटलिपुत्र- 49.89 प्रतिशत
आरा – 40.98  प्रतिशत
बक्सर- 45.90  प्रतिशत
सासाराम (सु.)-  44.80 प्रतिशत
काराकाट- 45.06  प्रतिशत
जहानाबाद – 43.46 प्रतिशत

04:33 pm

कैमूर जिले में लोगों ने किया वोट देने से इंकार, पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के बीच मामला हुआ गर्म

बहदुरा गांव के सड़क का काम पूरा ना होने पर नतदाताओं को केंद्र पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर पुलिसकर्मी और मतदाताओं के बीच काफी मारपीट भी हुई। ग्रामीणों ने बताया है की पुलिसकर्मी उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की है साथ ही उन्हें धमका भी रहे है। मारपीट में एक सिपाही का सिर फट गया और 5 ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए है।

04:56 pm

पुनर्वास केंद्र से महिला मदाताओं ने बढ़ाया कदम

पटना में रहने वाली शांति कुटिर महिला पुनर्वास से 42 लाभार्थियों ने अपना मतदान किया। सभी ने अपना अधिकार जताते हुए लोकस्तंत्र की मजबूती की तरफ सहयोग जताया

05:39 pm

रविशंकर प्रसाद ने जताई उम्मीद, कहा मोदी जी ही बनेंगे एक बार फिर प्रधानमंत्री

भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने दावा करते हुए कहा कि जनता ने अपने भरोसेमंद सरकार को ही वोट किया है और इस बात में कोई शक नहीं है की मोदी जी ही फिर से प्रधानमंत्री के रूप में आएंगे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox