प्रदेश की बड़ी खबरें

Bihar Marriage: शादी के दौरान बदल गई दुल्हन, दूल्हा बोला- ‘मेरी दुल्हन कहां…’

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Marriage: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह में अजीब मामला देखने को मिला, जब दूल्हे ने जयमाल के दौरान ससुराल वालों पर दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। दूल्हे ने दावा किया कि मंच पर मौजूद लड़की वह नहीं थी, जिससे उसकी शादी होने वाली थी। इससे माहौल में खलबली मच गई और विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मामला संभालना पड़ा।

यह है पूरा मामला

घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब गाजे-बाजे के साथ एक बारात मुजफ्फरपुर में एक शादी के लिए पहुंची। स्वागत समारोह के बाद जब दूल्हा जयमाल के लिए स्टेज पर आया और उसने दुल्हन का चेहरा देखा, तो वह हैरान रह गया। दूल्हे ने तुरंत कहा, “यह वह लड़की नहीं है जिससे मेरी शादी तय हुई थी।” इस बयान से बारातियों और मेहमानों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: Bihar Flood: बाढ़ से बेहाल हुए लोग, घरों में घुसा पानी जानें आपके जिले का हाल

दूल्हे और दुल्हन के बीच तीखी बहस होने लगी और मामला इतना बिगड़ गया कि स्थानीय ग्रामीणों ने बारातियों को बंधक बना लिया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बारातियों को छुड़ाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन को थाने ले जाया गया, जहां देर रात तक बहस चलती रही।

थाने में दूल्हा लगातार इस बात पर अड़ा रहा कि उसे धोखा दिया गया है। दूसरी ओर, लड़की पक्ष का कहना था कि दुल्हन वही है जिससे शादी तय हुई थी। मामले को सुलझाने के लिए थानाधिकारी ने दोनों पक्षों को समझाया और शांत किया। अंततः दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए।

पुलिस ने करवाई शादी

अंत में थाने के पास में संतोषी माता के मंदिर में दूल्हे की शादी पुलिस ने उसी लड़की से कराई, जिस लड़की से पहले शादी तय हुई थी। थाना अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर और सहमति के बाद शादी कराई गई। इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित किया कि किसी भी रिश्ते में विश्वास और पारदर्शिता कितनी महत्वपूर्ण होती है।

ये भी पढ़ें: Murder Crime: 2 छात्रों की दर्दनाक हत्या, लाश मिलने से मचा हड़कंप जानें पूरा मामला

shruti chaudhary

Recent Posts

Bharat Bandh: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, राज्य में ये सभी स्कूल बंद

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…

4 weeks ago

Bihar News: DM का बड़ा एक्शन, 6 अफसरों के वेतन पर रोक

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…

4 weeks ago

Child Chewed Snake: बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…

1 month ago

Tejashwi Yadav: ‘ये डबल इंजन का डबल पावर है…’; बमबारी का वीडियो पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…

1 month ago

Giriraj Singh: ‘घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड ..’, ममता बनर्जी को लेकर बोले गिरिराज सिंह

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…

1 month ago

Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस भर्ती पेपर की हुई थी लाखों में डील, सरकारी अधिकारी ही निकला मास्टरमाइंड

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…

1 month ago