प्रदेश की बड़ी खबरें

Bihar News: 20 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बेटियों को दिया जन्म, अब 6 बच्चों की मां

 India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के जालमिलिक गांव की एक महिला ने एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया है। पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। सभी बच्चीयों का वजन एक किलो से कम है। 20 वर्षीय ताहिरा बेगम का पहले से 3 वर्ष का बेटा है। अब महिला 6 बच्चों की मां बन गई है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

मिली जानकारी के अनुसार महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद पोठिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ताहिरा ने बताया कि जब मैं 2 महीने की गर्भवती थी, तब मुझे पता चला कि मेरे गर्भ में चार बच्चे हैं। बाद में जब मैं डॉक्टर के पास जांच के लिए गई, तो पता चला कि मेरे गर्भ में पांच बच्चे हैं। इसके बाद मुझे डर लगने लगा। डॉक्टर ने मुझे भरोसा दिलाया कि डरने की कोई बात नहीं है।

Also Read- Lok Sabha chunav के तीसरे चरण का चुनाव-प्रचार थमा , बिहार की इन 5 सीटों 54 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

डॉक्टर ने क्या कहा?

डॉक्टर फरजाना ने बताया कि ऐसे मामले बहुत कम आते हैं। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि मरीज के गर्भ में 5 बच्चे हैं। जैसे ही मरीज को पता चला तो वह डर गई। पेशेंट को अच्छे से हौसला दिया। साथ ही यह केस हमारे लिए भी चुनौतीपूर्ण था। वह रूटीन चेकअप के लिए आती थी। आज सुबह जब उसे लेबर पेन हुआ तो उसकी डिलीवरी करवाई गई। इस दौरान मरीज ने 5 बच्चियों को जन्म दिया। सब कुछ ठीक है। अब मरीज को हायर सेंटर भेज दिया गया है। नॉर्मल डिलीवरी हुई है।

Also Read- Lok Sabha Chunav: NDA का सबसे युवा प्रत्याशी कौन? जिनके पिता बिहार सरकार में मंत्री

Ankul Kumar

Recent Posts

Bharat Bandh: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, राज्य में ये सभी स्कूल बंद

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…

4 weeks ago

Bihar News: DM का बड़ा एक्शन, 6 अफसरों के वेतन पर रोक

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…

4 weeks ago

Child Chewed Snake: बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…

1 month ago

Tejashwi Yadav: ‘ये डबल इंजन का डबल पावर है…’; बमबारी का वीडियो पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…

1 month ago

Giriraj Singh: ‘घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड ..’, ममता बनर्जी को लेकर बोले गिरिराज सिंह

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…

1 month ago

Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस भर्ती पेपर की हुई थी लाखों में डील, सरकारी अधिकारी ही निकला मास्टरमाइंड

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…

1 month ago