Bihar News
India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार के भभुआ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां पर अस्पताल में एक मरीज के इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद उसके घर वालों ने डॉक्टर को ही जमकर पीटा। लोगों ने इतनी बुरी तरीके से डॉक्टर की पिटाई की की डॉक्टर खुद बुरी तरीके से जख्मी हो गया और उसे काफी चोटें भी आई। जानकारी के मुताबिक लोगों ने डॉक्टर को गला दबाकर मारने की भी कोशिश की थी। मामला नियंत्रण से इतना बाहर हो गया था कि डॉक्टर को लोगों से बचने के लिए जिला के डीएम सुरक्षा बलों के साथ खुद अस्पताल पहुंच गए। सुरक्षा कर्मी और डीएम के अस्पताल पहुंचने के बाद जैसे तैसे डॉक्टर को लोगों से बचाया गया और उनके इस अस्पताल में इलाज शुरू करवाया गया। आपको बता दे कि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Read More: Bihar Politics: पूर्णिया लोकसभा सीट पर हार के बाद बीमा भारती ने की लालू से मुलाकात
इस मामले में डॉक्टर कमलेश प्रसाद ने करीबन 20 से लेकर 30 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिन लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था। जानकारी के मुताबिक 55 साल के विजय राम को लेकर उनके घर वाले रात करीबन 9 बजे गंभीर स्थिति में अस्पताल लेकर पहुंचे। जिनका इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने उन्हें पहले ही बड़े अस्पताल में ले जाने के लिए कहा पर घर वालों का गुस्सा आसमान को छूने को था और बिना डॉक्टर की बात सुनी उन्होंने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर के साथ ही लड़ना शुरू कर दिया। इसी क्रम में परिजनों ने डॉक्टर को बुरी तरीके से पीटा। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
Read More: Bihar Weather: गर्मी मचा रही भूचाल, पिछले 12 घंटो में 11 लोगों ने गवाई जान
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…