होम / Bihar News: ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते युवक से हो गई दोस्ती, फिर 4 नाबालिग बहनों ने उठाया ये खतरनाक कदम

Bihar News: ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते युवक से हो गई दोस्ती, फिर 4 नाबालिग बहनों ने उठाया ये खतरनाक कदम

• LAST UPDATED : February 26, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में ऑनलाइन गेम फ्री फायर (Free Fire Game) खेलने के दौरान चार लड़कियां लापता हो गईं। पुलिस ने इन लड़कियों को महाराष्ट्र के पुणे से बरामद किया है।

एक और लड़की भी बरामद हुई: Bihar News

यह खबर समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से चार बहनों के लापता होने के बाद सामने आई है। इन लड़कियों के साथ पुलिस ने एक और लड़की को भी बरामद किया है, जो इनकी ममेरी बहन है। इस मामले में कुल पांच नाबालिगों को बरामद किया गया है, जो 8वीं से 10वीं कक्षा की छात्राएं हैं।

डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि ये चारों लड़कियां 2 फरवरी को लापता हो गई थीं। परिजनों के मुताबिक, ये लड़कियां स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

कई लड़कों को गिरफ्तार किया: Bihar News

जांच के बाद पुलिस को पता चला कि चारों लड़कियां महाराष्ट्र के पुणे में हैं, जहां से उन्हें बरामद कर लिया गया। स्पेशल टीम ने लड़कियों के साथ चार लड़कों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने उन्हें ऑनलाइन गेम फ्री फायर में फंसाया था।

बता दें कि इन युवकों ने लड़कियों को अच्छी जिंदगी का सपना दिखाकर अपने जाल में फंसाया था। उसने सभी को पंजाब के राजपुरा बुलाया और फिर पुणे भेज दिया। गिरफ्तार लड़कों की पहचान मोहम्मद के रूप में हुई। झारखंड के देवघर के मो. साउद, अररिया के मो. दिलशाद, मो. जैद और उत्तर प्रदेश के बिजनौर के मो. फैज के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि इन सभी नाबालिग लड़कियों के संपर्क में अलग-अलग जगहों के लड़के थे।

यह भी पढ़ें:- 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox