Bihar News: हल्द्वानी में बिहार के व्यक्ति की हत्या में बड़ा ट्विस्ट
India News ( इंडिया न्यूज ) Bihar News: उत्तराखंड के हलद्वानी में भड़की हिंसा के दौरान बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लेकिन अब मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि प्रकाश कुमार सिंह की हत्या एक पुलिस कांस्टेबल और उसके साथियों ने कांस्टेबल की पत्नी के साथ कथित संबंध के वजह से की है।
बता दें कि उत्तराखंड के हलद्वानी में एक मस्जिद और मदरसे के विध्वंस के बाद हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद एक असंबंधित घटना में बिहार के रहने वाले प्रकाश कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। वहीं परीवार से मिली जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय सिंह रोजगार की तलाश में हलद्वानी शहर में रह रहा था।
बता दें कि मृतक का शव हिंसा केंद्र से दो से तीन किलोमीटर दूर पाया गया था। फिर पुलिस को पिछले शुक्रवार को इस अज्ञात शव के बारे में जानकारी मिली। मामले की जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीना ने कहा कि जांच के दौरान, मृतक के मोबाइल नंबर की जांच की गई और पता चला कि प्रकाश सितारगंज के एक युवक और उत्तराखंड के एक अन्य नंबर के संपर्क में था। वह दो साल से अधिक समय से सूरज नामक व्यक्ति के साथ दोस्त था और सूरज के घर जाता था।
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…