Bihar News
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: सहरसा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर इलाके में कोसी नदी में यात्रियों से भरी नाव नदी में डूब गई। हालांकि यात्रियों ने कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। लेकिन, आधा दर्जन से अधिक बाइक और साइकिल पानी में लापता हो गए। जानकारी के अनुसार विशनपुर से लगभग तीन दर्जन से अधिक महिला और पुरुष नाव पर सवार होकर राजनपुर आ रहे थे। इसी दौरान राजनपुर घाट के समीप नाव डूब गई। यह नाव जिला प्रशासन द्वारा निबंधित थी। सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत का कार्य शुरू किया। इस बाबत सीओ अनिल कुमार ने बताया कि नदी में लापता हुए बाइक और साइकिल की खोज की जा रही है।
घोघसम घाट से सात बाइक और कुछ साइकिल लेकर लोग चढ़े थे। करीब 25 महिला नाव पर सवार होकर राजनपुर आ रही थीं। राजनपुर घाट के समीप पीपा पुल के लोहे से नाव टकरा गई। इसके कारण नाव बीच से ही फट गई। लोगों ने बताया कि नाव पुरानी थी। प्रशासन ने लोगों की मदद से पांच बाइक को बरामद कर लिया है और दो की खोज जारी है।
जानकारी के बाद पहुंचे राजस्व कर्मचारी कमलेश कुमार ने बताया कि नाव घोघसम घाट से राजनपुर घाट के लिए वर्ष 2021-22 में तीन साल के लिए निबंधित हुआ था। शनिवार को भी वह सात बाइक सवार, दो साइकिल सवार सहित लगभग तीन दर्जन लोगो को लेकर राजनपुर जाने के लिए विदा हुआ था। पीपा पुल से टकरा जाने के कारण हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सभी पांच बाइक और दोनों साइकिल को भी बरामद कर लिया गया है। जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है।
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…