Bihar Bridge collapsed
India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार के पड़रिया खबर सामने आई है। पड़रिया में 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा एक पुल हाल ही में ढह गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पुल के तीन पाय एका एक बहकर नदी में समा गए और पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । बन रहे पुल के ऐसे अचानक गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। इस घटना से लोगो ने कई सवाल भी खड़े किए है। इस पुल पर लोगों के आवाजाही का इंतजार कितने समय से लोग कर रहे थे। आपको बता इस पुल का निर्माण कार्य काफी समय से चल रहा था और इसे जल्द ही जनता के लिए खोला जाना था। लोग कई उम्मीदों के साथ इस पुल के बनने के इंतजार में थे। लेकिन, निर्माण में खामियों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते यह हादसा हो गया।
इस घटना को लेकर लोग काफी दहशत में आ गए है। पुल का गिरना काफी कुछ बया करता है जैसे की प्रशासनिक विफलता और साथ ही साथ इसके निर्माण में शामिल अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही को भी दर्शाता है। बातचीत करने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। इसके बावजूद, निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया। लोगों द्वारा कई दिशाओं में न्याय की मांग ी गुहार लगाई जा रही है। आपको बता दे की इस घटना में बिहार सरकार ने कड़ी जांच के आदेश दिया हैं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर बुलाया गया और कुछ ही देर में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…