होम / Bihar News: बिहार से गर्लफ्रेंड संग फरार हुआ युवक, जबलपुर में मिली लाश

Bihar News: बिहार से गर्लफ्रेंड संग फरार हुआ युवक, जबलपुर में मिली लाश

• LAST UPDATED : April 27, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Bihar News: बिहार के भोजपुर के रहने वाले संजय कुमार का शव मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन से पाया गया है। स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के शौचालय में 17 वर्षीय युवक का शव मिला। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मृत नाबालिग युवक का नाम संजय कुमार है। वह भोजपुर जिले के अहिरपुरवा का रहने वाला था।

परिजनों ने दी जानकारी

मृत युवक के परिजनों ने बताया कि संजय कुमार एक लड़की से प्यार करता था। उस लड़की का नाम सुषमा कुमारी है। ये दोनों 23 अप्रैल की रात भोजपुर शहर से भाग गये थे। इसके बाद दोनों के परिजनों ने इसकी शिकायत नगर थाने में की। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।

जहर देकर हत्या, परिजनों का आरोप

संजय के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को लड़की ने फोन कर बताया कि संजय की मौत हो गयी है। संजय के परिवार ने लड़की पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबलपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, संजय का शव समस्तीपुर लोकमान्य तिलक (साप्ताहिक ट्रेन) की दिव्यांग बोगी के शौचालय में मिला।

शव पुलिस केृ कब्जे में 

गुरुवार को जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन पर रुकी तो सूचना मिली कि शौचालय में एक शव मिला है। इसके बाद जब जीआरपी पुलिस वहां पहुंची तो शव को वहां से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्टया जबलपुर पुलिस का कहना है कि नाबालिग युवक की मौत फांसी लगाने से हुई है।

परिजनों ने सड़क जाम कर आगजनी की

जबलपुर पुलिस धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक संजय के परिजनों ने अहिरपुरवा के पास सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया। आगजनी और प्रदर्शन की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझा-बुझाकर विरोध शांत कराया गया।

Also Read: Bihar Crime: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला, मोबाइल न मिलने पर पत्नी ने दी जान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox